फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   घर के बाहर खेल रहे डेढ़ साल के बच्चे को कुते ने काटा

घर के बाहर खेल रहे डेढ़ साल के बच्चे को कुते ने काटा

Sat, 08 Jun 2019 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
घर के बाहर खेल रहे डेढ़ साल के बच्चे को कुते ने काटा
मोहाली। फेज-5 शाहीमाजरा में शुक्रवार सुबह घर के बाहर खेल रहे डेढ़ साल के बच्चे को लावारिस कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते ने बच्चे के पैर पर काटा है7 परिजनों ने बड़ी मुश्किल से बच्चे को बचाया और पार्षद को सूचित किया। बच्चे की पहचान लकेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बच्चे के दादा जगदीश पासवान ने बताया कि लावारिस कुत्तों की समस्या गंभीर है। नगर निगम व प्रशासन को इन पर काबू पाने की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे को इंजेक्शन लगवाया गया है। पार्षद अशोक झा ने बताया कि इलाके में लावारिस कुत्तों की समस्या गंभीर है। वह इस मामले में कई बार नगर निगम को पत्र लिख चुके हैं, लेकिन नगर निगम द्वारा इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। उन्होंने कहा कि दोबारा फिर से उन्होंने नगर निगम को पत्र लिखकर इस दिशा में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी लावारिस कुत्ते बच्चों को अपना शिकार बनाते रहे हैं। कुछ समय पहले फेज-2 के गुरुद्वारा साहिब में खेल रहे बच्चे को लावारिस कुत्तों ने निशाना बनाया था। कुत्तों ने बच्चे के मुंह पर काटा था। गंभीर हालत में बच्चे को पीजीआई ले जाया गया था, जहां पर बच्चे के होंठ की सर्जरी हुई थी। इसी तरह सेक्टर-71 में भी एक बच्चे को कुत्तों ने निशाना बनाया था। गुरुद्वारा दाऊं साहिब के पास हड्डा रोडी के कुत्तों ने भी एक बच्चे को नोच डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed