फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   नगर काउंसिल का दावा, चुनावी पोस्टर हटाने के लिए टीमें गठित

नगर काउंसिल का दावा, चुनावी पोस्टर हटाने के लिए टीमें गठित

Tue, 12 Mar 2019 12:52 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
नगर काउंसिल का दावा, चुनावी पोस्टर हटाने के लिए टीमें गठित
आचार संहिता लागू, शहर राजनीतिक पोस्टरों से अटा
विज्ञापन

नगर काउंसिल का दावा- शहर से चुनावी पोस्टर हटाने के लिए टीमें की गठित
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू हो गई हैै, लेकिन जिला प्रशासन अभी पूरी तहर एक्शन मोड में नजर नहीं आ रहा। शहर में राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार के अलावा राजनीतिक दलों और नेताओं द्वारा जगह-जगह लगाए गए बैनर, पोस्टरों को हटाने का काम नगर काउंसिल ने शुरू तो किया है, लेकिन रफ्तार बिल्कुल धीमी है। ऐसे में शहर में सत्ताधारी कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल सहित दिग्गज भाजपा नेताओं के बड़े-बड़े होर्डिंग जस के तस लगे हैं जो आचार संहित का उल्लंघन है।
अंबाला रोड पर स्थित विधायक एनके शर्मा के दफ्तर के ऊपर अकाली दल के चुनाव चिन्ह वाला लोहड़ी की शुभकामनाएं देता एक बड़ा होर्डिंग लगा है, तो वहीं कांग्रेस द्वारा हाल ही में फ्लाईओवर के नीचे सुंदरीकरण के चुनावी लालीपॉप रूपी शिलान्यास का बड़ा यूनिपोल पटियाला चौक के बीचोंबीच लगाया गया है। इसके अलावा शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीरें चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन कर रही हैं। अधिकारी दावा तो कर रहे हैं कि शहर व गांवों से राजनीतिक दलों के बैनर, पोस्टर हटाने के लिए टीमें लगा दी गई हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि शहर की सड़कों पर अब भी राजनीतिक पोस्टर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

कोट्स
आचार संहिता लगने के बाद शहर में चुनावी प्रचार और योजनाओं से जुड़े होर्डिंग्स को उतारने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं,। शहर में लगे होर्डिंग्स उतारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गिरीश वर्मा, ईओ, नगर काउंसिल जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed