फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   हाउस की मीटिंग एक

हाउस की मीटिंग एक

Wed, 12 Dec 2018 01:20 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
हाउस की मीटिंग एक
अकाली बीजेपी पार्षदों का आरोप था कि नगर निगम के करवाए कामों का श्रेय ले रहे कैबिनेट मंत्री सिद्धू
विज्ञापन

सीनियर डिप्टी मेयर पर भी बीजेपी पार्षद ने लगाए पक्षपात के आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। नगर निगम की मीटिंग में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान नगर निगम के विभिन्न वार्डों में करवाए जा रहे विकास कार्यों का कांग्रेसी विधायक एवं कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू व सीनियर डिप्टी मेयर रिशव जैन द्वारा उद्घाटन किए जाने का मामला गरमा गया। अकाली दल बीजेपी के पार्षदों ने करीब पौने घंटे तक सदन में हंगामा जारी रखा। हालांकि यह मुद्दा एजेंडे में नहीं था। आखिर में मेयर कुलवंत सिंह ने पार्षदों को शांत करते हुए कहा कि आगे से किसी भी वार्ड में कोई भी इसी तरीके से शुभारंभ करने नहीं जाएगा। अगर ऐसी स्थिति बनती भी है तो इस बारे में पहले इलाके के पार्षद को सूचित किया जाएगा, जिसके बाद पार्षदों ने आखिरी राहत की सांस ली थी।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को जैसे ही हाउस की मीटिंग शुरू हुई। इसी बीच बीजेपी पार्षद अरुण शर्मा अपनी जगह पर खड़े हो गए। उन्होंने मेयर से सवाल किया कि उनके वार्ड में आकर सीनियर डिप्टी मेयर ने डेवलेपमेंट के काम का शुभारंभ किया, लेकिन उन्हें सूचना तक नहीं दी गई। इस पर सीनियर डिप्टी मेयर रिशव जैन पर एतराज ने किया। इस पर पार्षद आरपी शर्मा और अरुण शर्मा ने कहा कि वह मेयर से सवाल कर रहे हैं। ऐसे में वह बीच में न उलझें। इसी बीच पार्षद आरपी शर्मा ने सवाल उठाया कि उनके इलाके में नगर निगम ने जिम लगाया था, लेकिन विधायक बलबीर सिंह सिद्धू चोरों की तरह रात को आकर जिम का उद्घाटन कर चले गए। जोकि बिल्कुल गलत है। हालांकि चोर शब्द कहने पर कुछ महिला कांग्रेसी पार्षदों ने एतराज जताया। आरपी शर्मा पीछे नहीं हटे और मामला पूरी तरह से उलझ गया। अकाली बीजेपी पार्षद बायकाट करने लगे। इसी बीच कुछ अकाली व बीजेपी के सीनियर पार्षदों ने उन्हें जाने से रोका। साथ ही कहा कि वह हाउस में सत्ताधारी है। ऐसे में बायकाट न करे, जिसके बाद उन्हें अपनी भूल का अहसास हुआ तब जाकर वह शांत हुए। जिक्रयोग है कि अमर उजाला दो दिन से लगातार इस मामले को उठा रहा था। दस दिसंबर को अमर उजाला में मोहाली में ओपन जिम के मामले में क्रेडिट वार शुरू और 11 दिसंबर के अंक में निगम की आज होने वाली बैठक में हंगामे के आसार शीर्षक से खबर छापी थी।
विज्ञापन


अधिकारियों पर विधायक बना रहे हैं प्रेशर
मीटिंग मेें कुछ पार्षदों ने आरोप लगाया है कि विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने नगर निगम अधिकारियों पर प्रेशर बना रखा है, जिसके चलते अधिकारी व अफसर उनके फोन तक नहीं उठाते हैं। मेयर ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि वह पार्षदों का फोन उठाए। वरना उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम भी लोगों द्वारा चुनकर हाउस में पहुंचे हैं
मीटिंग में सीनियर डिप्टी मेयर रिशव जैन ने कहा कि विधायक ने 36 लाख रुपये प्रूनिंग मशीनों के लिए दिए हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह तीस हजार मतों से जीते हैं। ऐसे में उन्हें सम्मान दिया जाए। इस पर पार्षदों ने कहा कि वह भी चुनकर हाउस में पहुंच हैं। ऐसे में उनको भी सम्मान दिया जाए। पार्षदों का कहना था कि अगर विधायक बलबीर सिंह सिद्धू अपने कोटे से पैसा खर्च कर शहर का विकास करवाते हैं तो उसका उद्घाटन करें। उनके कामों का श्रेय न लें।

एमपी ने अपने खाते से पैसे देकर लगाए जिम
इस मौके कांग्रेस के एक पार्षद का आरोप था कि सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने भी कई जगह ओपन जिम का उद्घाटन किया है, लेकिन उन्हें बुलाया तक नहीं। इस पर बीजेपी अकाली पार्षदों का कहना कि चंदूमाजरा ने अपने एमपी फंड से पैसे देकर जिम लगवाए हैं। साथ ही अकाली पार्षद सुखदेव पटवारी ने कहा कि उन्होंने कांग्रेसी पार्षद को तीन बार फोन भी किए थे, लेकिन वह वहां पर आए तक नहीं। इसके अलावा कांग्रेसी पार्षद ने कहा था कि चंदूमाजरा से कहकर उनके इलाके में भी ओपन एयर जिम लगवा दो।


----------------
दस दिसंबर को अमर उजाला में मोहाली में ओपन जिम के मामले में क्रेडिट वार शुरू और 11 दिसंबर के अंक में निगम की आज होने वाली बैठक में हंगामे के आसार शीर्षक से छपी खबर का ईपीएस प्रयोग करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed