फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   खसरा रूबेला की बीमारी से बचाने को लगेंगे टीके

खसरा रूबेला की बीमारी से बचाने को लगेंगे टीके

Wed, 28 Feb 2018 01:33 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खसरा रूबेला की बीमारी से बचाने को लगेंगे टीके
अब खसरा-रूबेला बीमारी से बचाने को लगेंगे टीके
विज्ञापन

अप्रैल और मई में राज्य स्तरीय मुहिम होगी शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
खसरा और रूबेला नामक जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए बच्चों को एमआर का टीका लगवाना बहुत जरूरी है। इस बीमारी को साल 2020 तक देश में जड़ से खत्म करने का लक्ष्य है। इसके लिए पंजाब में अप्रैल व मई में राज्य स्तरीय मुहिम शुरू होने जा रही है। इसको कामयाब बनाने के लिए शिक्षण संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त कमिश्नर विकास संजीव कुमार गर्ग ने दी।
उन्होंने बताया कि जल्द ही वर्कशॉप फेज-छह स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल में होगी। गर्ग ने कहा कि सीजनल रूबेला यानी एमआर मुहिम के तहत नौ महीने से लेकर पंद्रह साल तक के बच्चों को खसरा-रूबेला यानी एमआर का टीका लगाया जाएगा। राज्य में 75 लाख बच्चों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. रीटा भारद्वाज ने कहा कि 13 राज्यों में यह प्रोजेक्ट चल रहा है, जिसमें पंजाब भी शामिल है। इसके तहत छह करोड़ से अधिक बच्चों को टीके लगाए जाएंगे। इस मौके पर स्कूल के अध्यापकों से बीमारी के संबंध में सवाल पूछे गए, जिनके जवाब भी दिए गए। वर्कशॉप में जिला टीकाकरण अफसर डॉ. वीना जरेवाल, बाल रोगों के डॉ. तेजबीर सिंह, जिला मास मीडिया अफसर गुरदीप कौर और सेहत विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed