{"_id":"5a2c41a34f1c1b74698c0d8e","slug":"151512849827-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैदियों का बनाया फर्नीचर बढ़ाएगा स्कूलों की शोभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैदियों का बनाया फर्नीचर बढ़ाएगा स्कूलों की शोभा
Updated Sun, 10 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुड़ैल जेल से फर्नीचर खरीद सकता है नगर निगम
कैदियों द्वारा तैयार फर्नीचर बढ़ाएंगे स्कूलों की शोभा
निगम के अधीन आने वाले स्कूलों को किया जा रहा अपग्रेड
स्थानीय निकाय विभाग को इस संबंधी प्रस्ताव बनाकर भेजा गया
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
शहर के नगर निगम एरिया के अधीन सरकारी स्कूलों में आने वाले समय में फर्नीचर मुहैया करवाया जा सकता है। नगर निगम की ओर से यह फर्नीचर बुडै़ल जेल से खरीदा जाएगा। निगम अधिकारियों का कहना है कि हाउस की मीटिंग संबंधी प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेज दिया गया है। यदि स्कूलों में किसी तरह के फर्नीचर की जरूरत पड़ती है तो उसे वहां से खरीदा जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, गत हाउस की मीटिंग में स्कूलों के बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने के लिए प्रस्ताव पास किया गया है। इस दौरान तीन स्कूलों गांव मटौर, फेज-पांच और छह को अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया था। इन स्कूलों में जरूरी काम ही नगर निगम की ओर से करवाए जा सकते हैं। वहीं, नगर निगम ने प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेज दिया है। उम्मीद है जल्द ही स्थानीय विभाग को इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी, जिसके बाद गमाडा द्वारा प्रोजेक्ट को शुरू कर दिया जाएगा।
स्कूलों संबंधी यह है प्रस्ताव
जानकारी के मुताबिक, नगर निगम ने काफी समय बाद स्कूलों की तरफ ध्यान दिया है। प्राइमरी स्कूलों में कमरों के निर्माण के लिए 21.17 लाख रुपये खर्च करने की योजना है। इसी तरफ फेज-छह के सरकारी हाई और प्राइमरी स्कूल की बाउंड्रीवॉल और अन्य कामों पर 19.25 लाख, फेज-पांच के सरकारी स्कूलों में 16.50 लाख रुपये खर्च प्रस्ताव तैयार किया है।