फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   15 lakhs were cheated on the pretext of giving a job in the police, case registered

Mohali News: पुलिस में नौकरी का झांसा देकर 15 लाख ठगे, केस दर्ज

Thu, 20 Mar 2025 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
15 lakhs were cheated on the pretext of giving a job in the police, case registered
लालड़ू। पंजाब पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर चार युवकों से 15 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने सरसीनी गांव के एक युवक पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। धोखाधड़ी के शिकार युवकों में दो गांव सरसीनी और दो गांव साधांपुर के हैं। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ितों ने बताया कि आम आदमी पार्टी की पंजाब में सरकार बनने के बाद सरसीनी गांव के चरणजीत सिंह ने उनको पंजाब पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। उसकी बातों में आकर उन चारों ने मिलकर चरणजीत को कुल 15 लाख रुपये अलग-अलग समय पर दिए। सालभर से अधिक समय तक वह नौकरी के नाम पर उन्हें झूठ बोलकर लटकाता रहा। बाद में उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया। जांच अधिकारी अफसर एएसआई बलजिंदर सिंह ने बताया कि जिला पुलिस जांच करने के बाद ठगी मारने का केस दर्ज कर लिया है। उसने पहले भी उसने कई लोगों से रुपयों की धोखाधड़ी की है जिसके केस भी दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed