फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   15 AC copper pipes stolen from Phase-5 market; shopkeepers concerned

Mohali News: फेज-5 मार्केट से 15 एसी के कॉपर पाइप चोरी, दुकानदारों में चिंता

Sun, 23 Aug 2026 02:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
15 AC copper pipes stolen from Phase-5 market; shopkeepers concerned
मोहाली। फेज-5 की बूथ मार्केट में दुकानों की छतों से 15 एयर कंडीशनर (एसी) के कॉपर पाइप चोरी हो गए हैं। इस घटना से दुकानदारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। चोरों ने रात के समय इस वारदात को अंजाम दिया, जिसका पता सुबह एसी न चलने पर चला।
विज्ञापन




दुकानदारों के अनुसार, मार्केट बंद होने के बाद चोर छतों पर पहुंचे। उन्होंने करीब 15 एसी के कॉपर पाइप काटकर चुरा लिए। सुबह दुकानें खुलने पर जब एसी चलाए गए, तो कई मशीनें काम नहीं कर रही थीं। जांच करने पर पता चला कि कनेक्शन वाले कॉपर पाइप गायब थे। दुकानदारों ने फेज-1 थाना पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। चोरी के कारण दुकानदारों को एसी दोबारा चालू कराने के लिए नए पाइप लगवाने पड़ेंगे, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन




चोरी का खुलासा और दुकानदारों की मांग

फेज-5 मार्केट के दुकानदार प्रमोद, संदीप और प्रवीण ने बताया कि सुबह दुकानें खोलने के बाद एसी चलाने की कोशिश की गई। मशीनें चालू नहीं हुईं तो पहले इसे तकनीकी खराबी माना गया। बाद में एसी की जांच की गई तो पता चला कि उससे जुड़े कॉपर पाइप काटकर गायब किए जा चुके हैं। एक-दो दुकानों में चोरी सामने आने के बाद अन्य दुकानों की छतें भी देखी गईं। इस दौरान कई दुकानों के एसी के पाइप कटे हुए पाए गए। दुकानदारों का कहना है कि मार्केट की छतों तक पहुंचकर चोरी की वारदात को अंजाम देना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। दुकानदारों ने पुलिस से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों का पता लगाने की मांग की है। साथ ही रात के समय बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है । इस मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - सुखवीर सिंह, थाना प्रभारी, थाना फेज-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed