फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   आयुर्वेद कॉलेज व फार्मेंसी का तोहफा

आयुर्वेद कॉलेज व फार्मेंसी का तोहफा

Tue, 06 Nov 2018 02:01 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
आयुर्वेद कॉलेज व फार्मेंसी का तोहफा
मोहाली को दिया आयुर्वेद कॉलेज व फार्मेंसी का तोहफा
विज्ञापन


- सेहत मंत्री ने की घोषणा जल्दी ही संस्थान मोहाली में होगा स्थापित
- लोगों को बेहतर सेहत सुविधाओं के साथ मिलेंगे रोजगार के अवसर

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बेहतर सेहत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए रात दिन काम कर रही है। सूबे में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में मोहाली में एक आयुर्वेदिक कॉलेज व फार्मेसी खोली जाएगी। इसके साथ ही आयुर्वेद यूनिवर्सिटी का उप कुलपति भी किसी आयुुर्वेद आचार्य को लगाया जाएगा। यह बात पंजाब के सेहत मंत्री व डायरेक्टर आफ आयुर्वेदिक एंड यूनानी सिस्टम आफ मेडिसन ब्रह्म महिंद्रा ने कही। इस संबंध में सोहाना स्थित रत्न कॉजेज में समागम करवाया गया था।

सेहत मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से शुरू किया गया मिशन तंदरुस्त पंजाब सफलता पूर्वक चल रहा है। बड़े स्तर पर इसके सार्थक नतीजे सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सूबे के लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस दौरान उन्होंने आयुर्वेद के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया। पशु पालन मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि हमें अपने विरसे को नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद को अपनी जिंदगी का अंग बनाना चाहिए। इस मौके पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के चेयरमैन अमरदीप सिंह चीमा ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके डॉ. राकेश शर्मा, डायरेक्टर आयुर्वेद पंजाब सरकार, डॉ. अवनीश कुमार डायरेक्टर रिसर्च व मेडिकल शिक्षा पंजाब, डॉ. संजीव गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed