{"_id":"5c5c3230bdec227368422075","slug":"131549546032-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर : स्वाइन फ्लू से गांव नाभा के रहने वाले नौजवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर : स्वाइन फ्लू से गांव नाभा के रहने वाले नौजवान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- स्वाइन फ्लू से हुई मौत का जीरकपुर में 5वां केस
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। बुधवार को स्वाइन फ्लू की चपेट में आकर 27 वर्षीय नौजवान की मौत हो गई। मृतक का जीएमसीएच-32 के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था। गौरतलब है कि अकेले स्वाइन फ्लू की चपेट में आने वाला पांचवां शख्स है, जिसकी मौत हो गई। इसके अलावा 2 दिन पहले ढकोली की रहने वाली 60 वर्षीय अजैब कौर की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है।
जानकारी के मुताबिक, जीरकपुर-पटियाला हाईवे पर स्थित गांव नाभा के रहने वाले गुरप्रीत सिंह पुत्र सुच्चा सिंह पिछले काफी दिनों तेज बुखार से पीड़ित था, जिसको इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। वहीं, हालत ठीक न होने के चलते डाक्टरों की सलाह के बाद उसे जीएमसीएच-32 में दाखिल करवाया। वहीं, अस्पताल में 3-4 दिन तक चले इलाज के बाद मंगलवार को गुरप्रीत की मौत हो गई। ढकोली सीएचसी की एसएमओ पॉमी चतरथ ने गुरप्रीत सिंह के मौत की पुष्टि की है।