फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जिमों पर राजनीति

जिमों पर राजनीति

Mon, 05 Nov 2018 12:25 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
जिमों पर राजनीति
- एक ही दिन मंत्री और मेयर ने अलग अलग पार्को में किया जिमों का उद्घाटन
विज्ञापन

- मेयर गुट के पार्षदों ने पलटवार अधूरे विकसित किए गए जिमों का मंत्री ने किया उद्घाटन

विशाल शंकर
मोहाली। शहर के पार्कों में नगर निगम की ओर से स्थापित किए जा रहे ओपन जिमों पर राजनीति शुरू हो गई है। जहां एक ओर शहर में पहले से ही मंत्री व विधायक बलबीर सिंह सिद्धू और मेयर कुलवंत सिंह के रिश्तों में खटास चल रही थी, वहीं अब एक ही दिन में दो अलग-अलग पार्कों में मंत्री बलबीर सिद्धू और मेयर कुलवंत सिंह की ओर से ओपन जिम का उद्घाटन करने के बाद कैबिनेट मंत्री और मेयर की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। साथ ही शहर में जिम लगाने को लेकर शुरू हुई राजनीति शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। नगर निगम की ओर से शहर के पार्कों में ओपन जिम स्थापित किए जा रहे हैं। इन जिमों का उद्घाटन जहां पंजाब के कैबिनेट मंत्री बलबीर सिद्धू कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर मेयर कुलवंत सिंह भी इस काम में पीछे नहीं हैं।
शहर के दो अलग-अलग पार्कों में जहां एक पार्क में जिम का उद्घाटन मंत्री सिद्धू ने किया तो दूसरे पार्क में मेयर कुलवंत सिंह ने जिम का उद्घाटन किया। इस दौरान दोनों के समर्थक अपने अपने नेता के साथ मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक पंजाब के पशु पालन मंत्री व मोहाली से विधायक बलबीर सिद्धू ने फेज 6 और सेक्टर 70 के पार्कों में स्थापित किए गए ओपन जिम का उद्घाटन किया। वहीं दूसरी और मेयर कुलवंत सिंह ने फेज 11 नेबरहुड पार्क और सेक्टर 71 के कारगिल पार्क में स्थापित किए गए ओपन जिम का उद्घाटन किया। इस मौके पर मंत्री सिद्धू ने कहा कि शहर के छह प्रमुख पार्कों में ओपन जिम स्थापित किए जाएंगे और मेयर ने कहा कि नगर निगम की ओर से चालू वित्तीय वर्ष में 40 लाख रुपये की लागत से विभिन्न पार्कों में ओप जिम लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मेयर गुट के पार्षदों का मंत्री पर पलटवार
मेयर गुट के अकाली पार्षद आरपी शर्मा, हरपाल चन्ना और करमजीत कौर ने बताया कि मेयर द्वारा पूरे ओपन जिम के उद्घाटन किए गए हैं जिसमें 11-11 मशीनें लगाई गई हैं जबकि मंत्री बलबीर सिद्धू की ओर से जिन पार्कों में जिमों का उद्घाटन किया गया है वह अभी अधूरे हैं और फेज 6 के पार्क में पांच और सेक्टर 70 के पार्क में सिर्फ चार मशीनें ही लगी हैं, जिस का उद्घाटन मंत्री की ओर से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed