{"_id":"5ab951ae4f1c1b242e8b4855","slug":"131522094510-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर काउंसिल बजट : 201","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर काउंसिल बजट : 201
Updated Tue, 27 Mar 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर काउंसिल बजट : 2018-19
पीरमुछल्ला और पभात नेचर पार्कों की देखरेख करेगी नगर काउंसिल
पभात और बलटाना में लगाए जाएंगे दो ट्यूबवेल, वार्ड नंबर-8, 16 और 30 को किया ओडीएफ
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर।
पीरमुछल्ला और पभात के नेचर पार्कों की देखरेख अब नगर काउंसिल करेगी। इसके अलावा पभात और बलटाना में एक-एक नया ट्यूबवेल स्थापित किया जाएगा। सोमवार को बैठक में नगर काउंसिल द्वारा वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 65 करोड़ का बजट पास किया गया, जिसमें 20 करोड़ कर्मचारियों के वेतन, पेंशन, अन्य भत्ते और दफ्तर खर्च शामिल है। जबकि 45 करोड़ रुपये शहर के अंदर विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। गत वित्तीय वर्ष में नगर काउंसिल द्वारा 59 करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें अधिकारियों द्वारा वृद्धि करते हुए इसे 65 करोड़ कर दिया है।
काउंसिल के अध्यक्ष कुलविंदर सोही के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान हलका विधायक एनके शर्मा भी उपस्थित हुए। कुलविंदर सोही ने बताया काउंसिल ने जंगलात विभाग से मिलकर पभात और पीरमुछल्ला क्षेत्र में दो नेचर पार्क बनाए थे, जिनकी देखभाल की जिम्मेदारी जंगलात विभाग के पास थी। अब विभाग ने उक्त पार्कों की देखरेख का जिम्मा नगर काउंसिल के हवाले किया है। इसके लिए सोमवार को बैठक के दौरान एक प्रस्ताव पारित करके सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। सोही ने आगे बताया कि बैठक के दौरान तीन वार्डों को ओडीएफ (ओपन डिफेक्शन फ्री) घोषित किया गया, इसके तहत वार्ड नंबर-8, 16 और 30 को शौचमुक्त बनाया जाएगा। इसके अलावा पभात और बलटाना में 1-1 नया ट्यूबवैल स्थापित किया जाएगा।
बैठक में ईओ मनवीर गिल, एमई गुरप्रताप सिंह, बिल्डिंग इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह, असिस्टेंट अकाउंटेंट भीम सिंह, सैनिटेशन इंस्पेक्टर संतोष कुमारी, जेई पवनदीप सिंह, विक्टर संधू के अलावा पार्षद दविंदर बराड़, अजैब सिंह, परवीन शर्मा, परमजीत कौर सोढ़ी मौजूद थीं।
विज्ञापन
महिला पार्षदों के पति पहुंचे हाजिरी लगाने
नगर काउंसिल में कोटे के तहत कुल आठ महिला पार्षद हैं। उनकी जगह पति ही बैठक में हाजिरी लगाने पहुंचे। वार्ड नंबर-28 की पार्षद गुरप्रीत कौर के पति हरप्रीत सिंह, वार्ड-19 से कुलदीप कौर के पति जयपाल सिंह, वार्ड-16 से पार्षद मनजीत कौर के पति बलजीत सिंह, वार्ड-22 से पार्षद जसविंदर कौर के पति मनदीप सिंह भुड्ढा मीटिंग में उपस्थित हुए। जबकि वार्ड-11 से भाजपा पार्षद एकता नागपाल गैरहाजिर रहीं।
हर बार की तरह वार्ड-26 से पार्षद गुरमुख सिंह पहुंचे हाजिरी लगाने
वार्ड नंबर-26 से अकाली पार्षद गुरमुख सिंह अकसर बैठक में देर से पहुंचते हैं। सोमवार को भी पार्षद गुरमुख सिंह बैठक खत्म होने के हाजिरी लगाने पहुंचे। हाजिरी लगाने के बाद वह लौट गए। जब उनसे वार्ड में करवाए जाने वाले विकास कार्यों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरे वार्ड में सारे काम हो चुके हैं।