फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   13 year old minor girl raped on the pretext of marriage

Mohali News: शादी का झांसा देकर 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म

Thu, 08 Feb 2024 04:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
13 year old minor girl raped on the pretext of marriage
मोहाली। महिला थाना पुलिस ने 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक पर केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान ओंकार सिंह निवासी आजाद नगर बलौंगी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ महिला थाने में आईपीसी की धारा 376 और पोक्सो एक्ट की धारा 4/6 के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

पीड़ित लड़की के परिवार ने आरोप लगाया कि उनकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी घरेलू कामकाज करती है। आरोपी ओंकार सिंह की उसकी बेटी से दोस्ती थी। ओंकार सिंह उसकी बेटी को बहला फुसला कर अपने साथ ले जाता था। वह उसे शादी करने का झांसा देता था। उसने शादी का झांसा देकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। उसने कई बार उसे झांसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में ओंकार सिंह ने युवती से शादी करने से इनकार कर दिया और धमकाया कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसके परिवार को नुकसान पहुंचाएगा। पीड़िता काफी सहम गई, जब परिवार ने पूछा तो उसने बताया कि ओंकार सिंह उससे शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। बाद में उन्होंने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी और पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed