फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   1.3 kg ganja recovered from car in Mundi Kharar

Mohali News: मुंडी खरड़ में कार से 1.3 किलो गांजा बरामद

Wed, 21 May 2025 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
1.3 kg ganja recovered from car in Mundi Kharar
खरड़। पुलिस ने मुंडी खरड़ में एक निजी कार से 1.3 किलो गांजा बरामद किया है। साथ ही कार में सवार जसप्रीत सिंह निवासी गांव फतेहउल्लांपुर को गिरफ्तार कर लिया है। एएसआई राजिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ चंडीगढ़-खरड़ हाईवे पर मुंडी खरड़ गोशाला के पास नाका लगाकर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को एक काले रंग की टोएटा कोरोला कार मुंडी खरड़ की ओर से आती दिखाई दी। पुलिस ने कार चालक को रोकने का इशारा किया तो कार चालक कार वापस मोड़ने लगा। इस पर पुलिस ने कार को रोक कर चालक को काबू कर लिया। पुलिस ने शक के आधार पर कार की तलाशी ली तो कार के गियर लिवर के पास एक काले रंग का लिफाफा मिला, जिसमें गांजा भरा हुआ था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed