{"_id":"665525bb6998d01de102d3a4","slug":"125-lakh-rupees-cheated-from-woman-on-the-pretext-of-job-xen-peon-suspended-mohali-news-c-16-pkl1043-431287-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: नौकरी का झांसा दे महिला से ठगे सवा लाख रुपये, एक्सईएन का चपरासी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: नौकरी का झांसा दे महिला से ठगे सवा लाख रुपये, एक्सईएन का चपरासी निलंबित
विज्ञापन
चंडीगढ़। सरकारी स्कूलों और बागवानी विभाग में नौकरी के नाम पर लोगों से ठगी के बाद अब प्रशासन में भी नौकरी के नाम पर एक महिला से ठगी का मामला सामना आया है। आरोप एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (एक्सईएन) के चपरासी पर है, जिसने सवा लाख रुपये लेकर ज्योति शर्मा नामक महिला को प्रशासन के इलेक्ट्रिकल डिविजन नंबर-1 में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी पर रखवाने का झांसा दिया।
जांच में आरोप साबित होने के बाद प्रशासन ने आरोपी चपरासी निशांत ठाकुर को निलंबित कर दिया। साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। जांच के निष्कर्ष के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। प्रशासन की तरफ से बताया गया कि इंजीनियरिंग विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। किसी भी कर्मचारी की संलिप्तता भ्रष्टाचार में पाया जाएगा तो उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उस पर विभागीय और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। बता दें कि कुछ दिन पहले ही प्रशासन के हॉर्टिकल्चर विभाग के एक जेई को पुलिस ने रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया था।