फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   12210 sadhaks performed yoga at 33 places

Mohali News: 33 स्थानों पर 12210 साधकों ने किया योग

Sun, 22 Jun 2025 12:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
12210 sadhaks performed yoga at 33 places
मोहाली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 33 स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में 12210 साधकों ने भाग लिया। इन कार्यक्रमों में सीएम की योगशाला के सभी समन्वयकों और योग शाला के प्रशिक्षकों ने आसन करवाए। जिला स्तरीय कार्यक्रम सेक्टर-78 के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया गया। जिला योग को-ऑर्डिनेटर प्रतिमा डावर ने बताया कि मोहाली में जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग और सीएम दी योगशाला ने साझा तौर पर योग दिवस पर लोगों को योग करवाया।
विज्ञापन

सेक्टर-78, सेक्टर-79, सेक्टर-81, सेक्टर-66 ड्रग डिटॉक्सिफिकेशन एवं रिहैबिलिटेशन सेंटर और खरड़ शहर के सभी ब्लॉकों, रामलीला हॉल के अलावा कुराली के स्वामी जी पार्क, गांव कालेवाल, गांव रुड़की पुख्ता, खरड़ के सेक्टर-125, सीनियर सिटीजन हॉल और खरड़ की वेस्टर्न टावर सोसाइटी में भी योग दिवस मनाया गया। नयागांव के गांव नाडा, न्यू चंडीगढ़ इकोसिटी और ओमेक्स अंबिका में भी 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। फेज-7 स्थित ब्रहम कुमारी ने नाइपर में भी योग दिवस मनाया।
विज्ञापन

सेक्टर-78 स्थित मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स स्टेडियम में एसडीएम मोहाली दमनदीप कौर, डीएसपी हरसिमरन सिंह बल, निदेशक आयुर्वेदिक डॉ. रवि डोगरा, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सरबजीत कौर, नायब तहसीलदार मोहाली हरजोत सिंह, जिला खेल अधिकारी रूपेश कुमार बेगरा के अलावा बड़ी संख्या में शहरवासी और वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जीरकपुर में भी हुआ आयोजन
जीरकपुर में एरोविस्टा, कृष्णा एनक्लेव, हाईलैंड सोसाइटी, ग्रीन लोटस सोसाइटी, जरनैल सिंह दौलत पार्क, रॉयल मोतियाज, ढकोली गांव, गोल्डन सैंड सोसाइटी, अलटूरा अपार्टमेंट नगला रोड, स्वास्तिक विहार, मैक्स सोसाइटी, बॉलीवुड सोसाइटी में योग दिवस उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर जीरकपुर के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने भी योग किया और बॉलीवुड सोसाइटी व अलटूरा सोसाइटी में जाकर लोगों को योग करने के लिए प्रेरित किया। योग दिवस पर ब्लॉक डेराबस्सी, रामपुर सैनिया, फॉरेस्ट पार्क, गुलमोहर सिटी एक्सटेंशन, गांव बाकरपुर, हम्मायुपुर, खार गुजरां, गांव कालेवाल और बीडीपीओ कार्यालय डेराबस्सी में भी योग दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed