फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   इंटरनेशनल एयरपोर्ट

इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Tue, 05 Feb 2019 02:02 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 05 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट
धुंध के चलते दो फ्लाइट्स रद्द, एक डायवर्ट और 15 लेट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। धुंध के चलते चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जाने और यहां आने वाली 15 फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से करीब दो से तीन घंटे लेट रहीं। वहीं दो फ्लाइट्स रद्द व 1 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया। एयरपोर्ट के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर दीपेश जोशी ने बताया कि एयर इंडिया की चंडीगढ़-पुणे फ्लाइट्स को खराब मौसम के चलते डायवर्ट कर दिया गया जिस कारण यह चंडीगढ़ से न जाकर दिल्ली से पुणे के लिए रवाना की गई। उन्होंने बताया कि इस फ्लाइट में चंडीगढ़ से करीब 100 यात्री थे। इसमें से एयरलाइंस की ओर से 18 यात्रियों को वाया रोड दिल्ली भेजा गया जबकि बाकी यात्रियों को एयर इंडिया की अन्य फ्लाइट्स से दिल्ली एयरपोर्ट भेजा गया। उन्होंने बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 831/832 को रद्द कर दिया गया तथा 9डबल्यू 863 जयपुर फ्लाइट्स भी रद्द रही। फ्लाइट्स संख्या 6ई372 चंडीगढ़-श्रीनगर अपने निधार्रित समय से 1 घंटे, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 264 दो घंटे, फ्लाइट संख्या जी8582 अपने निधार्रित समय से 2:30 घंटे लेट, जी8911 एक घंटा तीस मिनट, एआई621/813 अपने निधार्रित समय से 4:27 घंटे तथा एआई463/464 दो घंटे तीन मिनट लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed