फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ढकोली के हेल्थ कम्युनिटी सेंटर के ऑपरेशन थिएटर की आज से होगी शुरुआत

ढकोली के हेल्थ कम्युनिटी सेंटर के ऑपरेशन थिएटर की आज से होगी शुरुआत

Fri, 01 Feb 2019 01:18 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 01 Feb 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
ढकोली के हेल्थ कम्युनिटी सेंटर के ऑपरेशन थिएटर की आज से होगी शुरुआत
- सर्जनों की तैनाती, अभी सप्ताह में एक दिन होगी सर्जरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। अब ढकोली के हेल्थ कम्यूनिटी सेंटर में सीजेरियन डिलीवरी की सुविधा मिलेगी। क्योंकि यहां बंद पड़े ऑपरेशन थिएटर की शुरुआत हो रही है। अब यहां डॉक्टरों की तैनाती रात आठ बजे तक रहेगी। अभी तक दिन में दो बजे के बाद उपचार के लिए आने वाले मरीजों को डेराबस्सी सिविल अस्पताल या फिर चंडीगढ़ के सरकारी अस्पतालों में रेफर किया जाता था। बता दें कि 2011 में शुरू की गई 30 बेड के इस अस्पताल में कोई ऑपरेशन नहीं हो रहा था। अमर उजाला ने सितंबर 2018 के बाद लोगों की समस्याओं की मद्देनजर खबरें प्रकाशित की, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और ऑपरेशन थिएटर व ओपीडी से जुड़ी समस्याओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दौरा किया। इसके बाद अब हेल्थ सेंटरों में दो सर्जनों की तैनाती भी कर दी गई है। इस ऑपरेशन थिएटर की शुरुआत डॉ. विवेक और डॉ. स्वाति के हाथों में होगी। फिलहाल यहां सप्ताह में सिर्फ एक दिन ही ऑपरेशन किए जाएंगे। बाद में इस सुविधा को बढ़ा दिया जाएगा।

12 अक्तूबर 2011 को हुई थी शुरुआत
12 अक्टूबर 2011 में तत्कालीन उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने इस सीएचसी का उद्घाटन किया था और 2015 में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री जियानी ने इसे अपग्रेड करने का वादा भी किया था, लेकिन 30 बेड का यह अस्पताल आज भी 2011 की यथास्थिति में ही है। अस्पताल प्रबंधन ने आला अधिकारियों का निजी यहां सर्जन रखने के बारे में पत्र लिखा था। आला अधिकारियों ने अपने स्तर पर अस्पताल को दो सर्जन दिए हैं।
विज्ञापन


क्या कहती हैं हेल्थ कम्युनिटी सेंटर की इंचार्ज
हेल्थ कम्युनिटी सेंटर की इंचार्ज एसएमओ डॉ. पॉमी का कहना है कि शुक्रवार को सीएचसी में पहला ऑपरेशन होगा। इसके बाद सप्ताह में एक बार मरीजों को यहां ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल अस्पताल में 8 डॉक्टर हैं जिनमें 4 स्पेशलिस्ट हैं व 4 सामान्य डॉक्टर हैं। अस्पताल को अपग्रेड करने के सवाल पर डॉ. पॉमी ने कहा कि यह अस्पताल मेन हाइवे से दूर है इसलिए इसे ट्रामा सेंटर के रूप में विकसित नहीं किया जा सकता। फिलहाल इसे मेटर्नल चाइल्ड हॉस्पिटल के तौर पर ही विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed