फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों रुपये का नुकसान

शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों रुपये का नुकसान

Sat, 10 Nov 2018 12:46 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों रुपये का नुकसान
धागा फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन

चार गाड़ियों ने तीन घंटे में आग पर पाया गया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
लालड़ूूू। शहर में शुक्रवार तड़के मुख्य मार्ग पर स्थित श्याम इंडोस्पिन धागा फैक्ट्री में अचानक बिजली के शार्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। आग लगने के कारण फैक्ट्री की मशीनों सहित लाखों रुपये का कीमती धागा व अन्य सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही की जानी नुकसान होने से बच गया।
आग लगने की सूचना मिलते ही लालडु़ू पुलिस सहित दमकल विभाग डेराबस्सी की दो गाड़ियां, स्टील स्ट्रिप्स कंपनी की एक गाड़ी व नाहर कंपनी की एक गाड़ी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई। उन्होंने तीन घंटे में ही आग पर काबू पा लिया। फैक्ट्री में रखा धागा, कच्चा मैटीरियल व अन्य मशीनरी आग की चपेट में आने के कारण काफी नुकसान हो गया और जानी नुकसान होने से बचाव हो गया।
विज्ञापन

हादसे का जायजा लेने के लिए एसडीएम डेराबस्सी परमजीत सिंह, तहसीलदार डेराबस्सी, हलका कानूगो, पटवारी व पुलिस अधिकारी ने मौके का दौरा किया। फायर अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि उनको आग लगने की सूचना 5:15 बजे सुबह मिली थी। दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर 8:30 बजे तक आग पर काबू पा लिया था। आग लगने के कारण शार्ट सर्किट बताया है, अभी मामले की जांच जारी हैं। जांच उपरांत ही आग लगने के असली कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed