फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   1,200 kg of paneer and 1,800 litres of milk destroyed in Dera Bassi; factory sealed

Mohali News: डेराबस्सी में 1200 किलो पनीर, 1800 लीटर दूध नष्ट, फैक्टरी सील

Sat, 26 Sep 2026 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
1,200 kg of paneer and 1,800 litres of milk destroyed in Dera Bassi; factory sealed
डेराबस्सी। स्वास्थ्य विभाग ने सुंडरा गांव की एक पनीर फैक्टरी पर बड़ी कार्रवाई की है। जांच में सैंपल फेल होने के बाद 1200 किलो पनीर और 1800 लीटर दूध नष्ट कर दिया गया। यह कार्रवाई लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ की गई है। विभाग ने कुछ दिन पहले गुप्त सूचना पर फैक्टरी पर छापा मारा था। इस दौरान फैक्टरी में गंदगी मिली। खाद्य पदार्थ बनाने की जगह पर भी कई खामियां पाई गईं। टीम ने मौके से पनीर और दूध जब्त किया। इनके नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट में ये नमूने निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि संबंधित फैक्टरी को सील कर दिया गया है। फैक्टरी संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (एफएसएस एक्ट) के तहत हो रही है। अधिकारियों ने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। त्योहारों के मद्देनजर विशेष निगरानी रखी जाएगी। दूध, पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांची जाएगी। मिलावट पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed