फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   120 kg fake desi ghee recovered from dairy in Baltana, three people roundup

बलटाना में डेयरी से 120 किलो नकली देसी घी बरामद, तीन लोग राउंडअप

Mon, 04 Apr 2022 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
120 kg fake desi ghee recovered from dairy in Baltana, three people roundup
जीरकपुर। बलटाना पुलिस ने डिटेक्टिव एजेंसी स्पीड नेटवर्क चंडीगढ़ की शिकायत पर बलटाना मार्केट से भगवती डिपार्टमेंटल स्टोर उर्फ गर्ग डिपार्टमेंटल स्टोर और जै दुर्गा स्टोर से करीब 120 किलो नकली देसी घी बरामद किया है। इस मामले मेें पूछताछ के लिए तीन लोगों को राउंडअप किया गया है। डिटेक्टिव एजेंसी के निदेशक और मैनेजर की ओर से दावा किया जा रहा है कि बाजार में बेचा जा रहा यह घी नकली है। इसकी शिकायत पर पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन

इस संबंधी शिकायतकर्ता स्पीड नेटवर्क चंडीगढ़ कंपनी के मैनेजर चन्द्र शेखर और डायरेक्टर रमेश दत्त ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ सेक्टर-26 की मंडी में मैसर्ज तारा चंद एंड सुशील कुमार नामक फर्म पतंजलि मार्का देसी नकली घी की सप्लाई जीरकपुर एरिया में करते हैं। उन्होंने बताया कि आजकल नवरात्र चल रहे हैं और लोग आस्था के मुताबिक ज्योत जलाने के लिए देसी घी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कुछ लोग पैसों के लालच में इसके लिए नकली देसी घी बाजार में बेच रहे हैं। इसके चलते उनकी कंपनी स्पीड नेटवर्क चंडीगढ़ की ओर से जीरकपुर पुलिस से तालमेल करने के बाद नकली देसी घी बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 120 किलो नकली देसी घी पकड़ा है। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए तीन लोगों को राउंडअप किया है और अभी इनके नाम का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन

घी के सैंपल जांच के लिए भेजे
इस मामले में डिटेक्टिव एजेंसी की शिकायत मिलने पर बलटाना मार्केट में दो दुकानों से पतंजलि मार्का करीब 120 किलो देसी नकली घी बरामद किया गया है। इसकी जांच के लिए सैंपल लेकर लैब में भेज दिए गए हैं कि यह घी असली है या नकली। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। -ओंकार सिंह बराड़, एसएचओ, पुलिस थाना जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed