फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   12 new cases of corona came in Mohali district, number of active patients reached 65

मोहाली जिले में कोरोना के 12 नए केस आए, सक्रिय मरीजों की संख्या 65 पर पहुंची

Fri, 10 Dec 2021 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
12 new cases of corona came in Mohali district, number of active patients reached 65
मोहाली जिले में कोरोना के 12 नए केस आए, सक्रिय मरीजों की संख्या 65 पर पहुंची
विज्ञापन

मोहाली। जिले में वीरवार को कोरोना के 12 मरीज सामने आए हैं, जबकि कोई भी व्यक्ति ठीक नहीं हुआ। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 69 हो गई है। यह आंकड़ा ट्राइसिटी में सबसे अधिक है। डीसी ईशा कालिया ने कहा कि अब लोगों को अहम जिम्मेदारी निभानी होगी। जिस तरह केस बढ़ रहे हैं, ऐसे में हालात खराब सकते हैं। उन्होंने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों से अपील की है कि वह पहल के आधार पर टीकाकरण करवाएं। साथ ही मास्क पहनें, सामाजिक दूरी रखें और कुछ समय के बाद 20 सेकेंड के लिए हाथ धोने की आदत को अपने जीवन का हिस्सा बना लें।

जानकारी के मुुताबिक वीरवार को संक्रमित हुए लोगों में डेराबस्सी से तीन, ढकोली से छह, कुराली से एक और मोहाली शहरी एरिया के दो केस हैं। ढकोली में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अंदेशा है कि इसी तरह ज्यादा केस आते रहे तो कहीं ढकोली कोरोना का नया हॉटस्पाट न बन जाए। हालांकि सेहत विभाग की ओर से पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। संक्रमित हुए लोगों के संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग की जा रही है। ताकि महामारी से आसानी से निपटा जा सके। जिले में अब तक कोरोना के कुल 69015 केस आ चुके हैं और इनमें से 67873 मरीज ठीक हो गए हैं। अब तक 1073 मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed