फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   12 deaths in Mohali, 867 new corona infected, 8757 patients are active

मोहाली में 12 की मौत, 867 नए कोरोना संक्रमित मिले, अभी सक्रिय हैं 8757 मरीज

Thu, 29 Apr 2021 02:07 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
12 deaths in Mohali, 867 new corona infected, 8757 patients are active
मोहाली। कोरोना से रोजाना हो रही मौतों का आंकड़ा दस से नीचे नहीं आ रहा है। बुधवार को जिले में 12 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण जान चली गई, जबकि मंगलवार को 11 लोगोें की मौत हो गई थी। इसके बाद जिले में कोरोना के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 579 पहुंच गई है। कोरोना के इस भयावह रूप से लड़ने के लिए सेहतकर्मी दिन-रात लगे हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से एहतियात बरतने, अफवाहों पर विश्वास न करने और कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या के कारण कोरोना की दूसरी लहर भयावह रूप धारण करती जा रही है। कोरोना के इस कहर ने आम जनता की ही नहीं प्रशासन और सेहत विभाग की भी चिंता बढ़ा दी है। पिछले कुछ दिनों से जिले में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों का आंकड़ा दस से ऊपर बना हुआ है। वहीं, रोजाना मिल रहे संक्रमितों की संख्या भी 800 से ऊपर बनी हुई है। बुधवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 867 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि इस दौरान 852 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए। ढकोली में एक बार फिर संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को जो 867 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं इनमें सबसे ज्यादा 275 अकेले मोहाली शहर से हैं। इसके अलावा जीरकपुर के ढकोली में 201 नए संक्रमित सामने आए। वहीं खरड़ में 144, डेराबस्सी में 118, बूथगढ़ में 30, घड़ूआं में 60, लालड़ू में 18, कुराली में 14 और बनूड़ में संक्रमण के 7 मामले सामने आए हैं। इसी के साथ जिले में अभी तक संक्रमण का शिकार होने वालों की संख्या 44825 पहुंच गई है। बुधवार को 852 कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने के साथ ही कोविड-19 को मात देने वालों का आंकड़ा 35489 पहुंच गया है। जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को जिले में 8235 सक्रिय मरीज थे, जिनकी संख्या बुधवार को बढ़कर 8757 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed