फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   शहर की दुकान के बाहर कूड़ा दिखा तो मालिक को चुकाना होगा जुर्माना..

शहर की दुकान के बाहर कूड़ा दिखा तो मालिक को चुकाना होगा जुर्माना..

Thu, 31 Jan 2019 01:24 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 31 Jan 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
शहर की दुकान के बाहर कूड़ा दिखा तो मालिक को चुकाना होगा जुर्माना..
- बुधवार को नगर काउंसिल ने गांव जीरकपुर से मुहिम का किया आगाज
विज्ञापन

- पहले दिन आधा दर्जन से अधिक दुकानदारों का काटा चालान

अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। शहर की दुकान के बाहर अगर कूड़ा दिखाई दिया तो उसके मालिक को अब जुर्माना चुकाना होगा। ये नजारा बुधवार को गांव जीरकपुर में स्थित दुकानदारों को देखने को मिला। बुधवार को नगर काउंसिल के अधिकारी चेकिंग के लिए पहुंचे हुए थे, जिन्होंने यहां स्थित दुकान के बाद कूड़े के ढेरों को देखा तो दुकान के मालिक को जुर्माना करते हुए चालान काट दिया।
जानकारी के मुताबिक, शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए नगर काउंसिल ने दुकानदारों खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। वहीं, दुकानदारों द्वारा कूड़े गिराए जाने की शिकायतें मिलती रहती है, जिनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों ने मुहिम बनाकर कार्य आरंभ किया। बुधवार को काउंसिल अधिकारियों गांव जीरकपुर में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए भेजा तो वहां स्थित दुकानों के बाहर गंदगी के ढेर नजर आए। दूसरी ओर, नगर काउंसिल के अधिकारियों ने दुकानदारों को खूब फटकार लगाई और कूड़े फैलाने का दोषी पाते हुए आधा दर्जन से अधिक दुकानदारों के चालान करते हुए जुर्माना कर दिया। काउंसिल अधिकारियों का कहना है कि जब तक दुकानदार कूड़ा सड़क पर गिराना बंद नहीं करते, तब तक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन


कोट्स :::::::
बुधवार को आधा दर्जन से अधिक दुकानदारों को गंदगी फैलाने का दोषी पाते हुए आधा दर्जन लोगों का चालान किया गया। जिनको हिदायत दी है कि अगर दोबारा ऐसी गलती की तो लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संतोष कुमारी, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर काउंसिल जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed