{"_id":"5aad6fca4f1c1ba7758b60cc","slug":"11521315786-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के जंक्शन बॉक्स में लगी आग, 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के जंक्शन बॉक्स में लगी आग, 1
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंक्शन बॉक्स में लगी आग, 18 मीटर जले
पावर सप्लाई बंद होने से लोगों को हुई परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी।
आदर्श नगर की भारत विकास परिषद के कार्यालय वाली गली में स्थित बिजली मीटर जंक्शन बॉक्स में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई। इससे बॉक्स लगे 18 मीटर जल गए। बॉक्स के नजदीक तीन कारें थीं, जिन्हें तुरंत हटा दिया गया। इस दौरान लोगों के घरों की बिजली सप्लाई ठप हो गई, जो अगले दिन बहाल हुई। परीक्षाओं के दौरान हुई इस घटना के कारण स्टूडेंट्स को काफी परेशानी हुई। बिजली न आने के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। यह हादसा नगर परिषद के पूर्व प्रधान भूपिंदर सिंह के घर के पास हुआ।
डेराबस्सी नगर परिषद के पूर्व प्रधान ने बताया कि उनके घर के सामने मीटर जंक्शन बॉक्स में शॉट सर्किट से अचानक आग लग गई। इस बारे में फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। इस बीच गली वालों ने आग पर रेत-मिट्टी डालकर काबू पाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड ने फोम का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया, तब तक बॉक्स में लगे सभी 18 मीटर जल चुके थे। इससे डेढ़ दर्जन घरों की बिजली गुल हो गई। पूर्व प्रधान ने बताया कि हादसे के दौरान बॉक्स के नजदीक गली में तीन कारें खड़ी थीं, जो आग की चपेट में आ सकती थीं।