{"_id":"5c86b568bdec222dcd5a79e9","slug":"101552332136-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुराली में घोड़ो का शो रहा कामयाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुराली में घोड़ो का शो रहा कामयाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोड़ा दिलराज और घोड़ी सेज ने जीता 1-1 लाख का ईनाम
गांव पडियाला स्थित शहीद भगत सिंह खालसा कालेज में संपन्न हुए हॉर्स शो मुकाबले
नर वर्ग में पूर्व विधायक मनप्रीत का घोड़ा रहा दूसरे स्थान पर
70 लाख से 1.50 करोड़ वाले घोडे़-घोड़ियां रहे आकर्षक का केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली। गांव पडियाला में शहीद भगत सिंह खालसा कालेज के मैदान में करवाया गया 3 दिवसीय पहला इंटरनेशनल इंडोजीनियस हॉर्स शो सोमवार को संपन्न हो गया। इसमें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों से देसी और मारवाड़ी नस्ल के घोडे़ दर्शकों के लिए आकर्षक का केंद्र बने।
एंपायर क्लब की ओर से प्रधान गुरप्रताप सिंह पडियाला के नेतृत्व में अंतिम दिन घोड़ों के मुकाबलों का शुभारंभ पार्षद बहादुर सिंह ओके, जसविंद्र सिंह गोल्डी और राकेश कालिया ने किया। इनाम वितरण समारोह में हलका फरीदकोट के विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों और हलका रायकोट के विधायक जगदीप सिंह मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए। हॉर्स शो के दौरान छह वर्गों में मुकाबले करवाए गए।
नर वर्ग के मुकाबले में सुखबीर सिंह जसड़ का घोड़ा दिलराज पहले स्थान पर रहा जिसको एक लाख की इनामी राशि और ट्राफी देकर सम्मानित किया किया। दूसरा 51 हजार का इनाम लुधियाना से पूर्व अकाली विधायक मनप्रीत सिंह इयाली के घोड़े को मिला और हरिंद्र सिंह सेखो का घोड़ा तीसरे स्थान पर रहा। घोड़ियों के मुकाबले में संजम बादल की घोड़ी सेज ने पहला स्थान प्राप्त कर एक लाख का इनाम जीता जबकि सुखविंद्र सिंह की घोड़ी मोहनी ने दूसरा स्थान प्राप्त कर 51 हजार तथा विरक की घोड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अन्य वर्गों के विजेता घोडे़ और घोड़ियों को भी नकद इनाम और ट्राफियां देकर सम्मानित किया गया। गुरप्रताप सिंह पडियाला ने बताया कि इन मुकाबलों में 70 लाख से 1.50 करोड़ की लागत वाले घोडे़ और घोड़ियां दर्शकों के लिए आकर्षक का केंद्र बने। इस मौके पर तकदीर सिंह गिल, कुलदीप सिंह, सुखजिंद्र सिंह, गुरइकबाल सिंह, नागर सिंह धडाक, कुलविंद्र सिंह नगलिया और बलकार सिंह मावी मौजूद थे।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन : पडियाला में करवाए हॉर्स शो के दौरान विजेताओं के साथ प्रबंधक।