{"_id":"5c50aa54bdec22739f756cd8","slug":"101548790356-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर : कांग्रेसी नेता ढिल्लों ने बिशनपुरा के लोगों की सुनीं समस्याएं, जल्द हल करवाने का दिया आश्वासऩ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर : कांग्रेसी नेता ढिल्लों ने बिशनपुरा के लोगों की सुनीं समस्याएं, जल्द हल करवाने का दिया आश्वासऩ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बिजली, पानी, सड़क और स्ट्रीट आदि सुविधाओं को लेकर परेशानी झेल रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। मोहाली जिला कांग्रेस के प्रधान दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने बिशनपुरा गांव के लोगों की समस्याएं सुनीं, जिनको सुनने के बाद विभाग के संबंधित अधिकारियों गांव वासियों को आ रही मुश्किलों को दूर करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि गांव बिशनपुरा के लोग बुनियादी सुविधाओं को लेकर लंबे समय से परेशानियों का सामना कर रहे हैं, जिस तरफ अधिकारी बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे।
बिशनपुरा के रहने वाले प्रेमनाथ बांसल, मीनाक्षी जैन, सविता, मीनू बांसल, सम्मी शर्मा, पंकज गोयल, सतीष कुमार, पूजा सिंह, दिनेश, जय प्रकाश व दर्शना कुंदन आदि ने बताया कि इलाके के अंदर लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं को लेकर मुश्किलों का सामना कर रहे है। जबकि बिजली, पानी, सड़क और स्ट्रीट लाइट्स आदि सुविधाओं की तरफ अधिकारी बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे, जिनकी नजरअंदाजी का खामियाजा कालोनी वासियों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर, कालोनी वासी इकट्ठा होकर अपनी समस्याओं को लेकर दीपेंद्र ढिल्लों से मिलें, जिन्होंने उनके आग्रह पर इलाके का निरीक्षण किया और काउंसिल अधिकारियों समस्याओं को हल करने के निर्देश दिए।
बिशनपुरा में स्थित लाजपत नगर कालोनी के लोग लंबे समय से आधुनिक बुनियादी सुविधाओं को लेकर परेशानियां झेल रहे हैं, जिस तरफ इलाके के पार्षद ने कभी ध्यान नहीं दिया। मेरे पास लोग अपनी शिकायत लेकर आए थे, जिस पर सुनवाई करते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द इलाके की समस्याओं को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
-दीपेंद्र ढिल्लों, प्रेसीडेंट, कांग्रेस जिला मोहाली।