फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   100-inch water line, jalbharav mohali

100 इंच की लाइन से मिलेगी जलभराव से निजात

Tue, 12 Apr 2016 12:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Tue, 12 Apr 2016 12:01 PM IST
विज्ञापन
100-inch water line,  jalbharav mohali
जल संकट - फोटो : अमर उजाला
शहर को तेज बारिश में जलभराव से बचाने के लिए पेक की टीम द्वारा तैयार की गई सर्वे रिपोर्ट सोमवार को निगम में पेश की गई। इसके मुताबिक जलभराव से निपटने के लिए 60 से अस्सी लाख रुपये की लागत आएगी। वहीं, पूरे शहर में 80 से 100 इंच की 26 किलोमीटर लंबी बिछानी पड़ेगी। वहीं, लाइन के मेन होल भी बढ़ेेंगे। यह काम एक बड़े चरण पर करना होगा। हालांकि, मीटिंग में मौजूद लोग बोले कि इस काम में लंबा समय लगेगा। दूसरी तरफ अप्रैल महीना शुरू हो गया है। ऐसे में जल्द बरसात का मौसम शुरू हो जाएगा। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी। ऐसे कोई ऐसा विकल्प बताया जाए, जिससे स्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर निगम अधिकारियों, पेक की टीम व विभिन्न इलाकों के लोगों की मीटिंग हुई। मीटिंग में पेक की टीम ने करीब दो महीने में तैयार की गई अपनी सर्वे रिपोर्ट पेश की। इसमें पेक के अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा स्ट्रार्म वाटर लाइन छोटी है। इसके अलावा अन्य कई कारण हैं, जिससे जल भराव की समस्या आ रही है। वहीं, शहर के विभिन्न इलाकों के पानी को भी विभिन्न नदियों और चो में फेंकने का सुझाव दिया गया। मीटिंग में निगम कमिश्नर उमा शंकर गुप्ता, एक्सईएन हरप्रीत सिंह, बीजेपी पार्षद अशोक झा, अरुण शर्मा और लव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


ऐसे निकाला जाएगा शहर का पानी
1. फेज-1, 2, 6 रिहायशी व इंडस्ट्रियल एरिया 1, 2, 3 4, 5 का बरसाती पानी पटियाला की राव में छोड़ने के लिए कहा गया है।
2. फेज-2, 4,5 रिहायशी का पानी लखनौर चो में गिराने को कहा गया।
3. फेज-7, 8, 9 का पानी एन-चो में मिला जाएगा।
4. फेज-11 वाला पानी कंबाला के पास से जो चंडीगढ़ का नाला आ है उसमें गिराया जाएगा।

इस साल रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निर्भर
मीटिंग में मौजूद लोगों ने कहा कि जो पेक की टीम ने सुझाव तैयार किए हैं। उस पर अमल होते हुए लंबा समय लगेगा। इस बार बरसातों में इनसे निजात मिलने की उम्मीद नहीं है। इस पर पेक की टीम ने फेज-पांच का दौरा किया। साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed