{"_id":"5d9e408b8ebc3e014c4b6990","slug":"10-thousand-peoples-see-digital-museum-mohali-news-pkl353298640","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल म्यूजियम: 10 हजार लोगों ने किए ननकाना साहिब के दर्शन, अब इस शहर में लगेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल म्यूजियम: 10 हजार लोगों ने किए ननकाना साहिब के दर्शन, अब इस शहर में लगेगा
Thu, 10 Oct 2019 12:42 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
डिजिटल म्यूजियम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली सेक्टर-78 स्थित मल्टीपर्पस खेल स्टेडियम में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर चल रहा तीन दिवसीय डिजीटल म्यूजियम व लाइट एंड शो बुधवार रात संपन्न हो गया। शो के आखिरी दिन करीब दस हजार लोग पहुंचे जिन्होंने श्री गुरु नानक देव जी के जीवन के बारे में जाना। अब यह शो 11 से 13 अक्तूबर तक लुधियाना में आयोजित किया जाएगा। डीसी गिरीश दयालन ने कहा कि सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए यह प्रयास किया है।
चार ट्रकों पर तैयार किया है डिजीटल म्यूजिम, ट्रकों पर ही बैठने को बनाया हॉल
जानकारी के मुताबिक डिजीटल म्यूजियम की खास बात यह थी कि यह चार बड़े ट्रकों पर बनाया गया था। साथ ही एक थियेटर था। हॉल में सात स्क्रीन लगाई गई थी। इसमें लोग हेड फोन अपने कानों पर लगाकर स्क्रीन पर गुरु नानक देव जी के जीवन के बारे में जानते थे। इसके अलावा ट्रकों पर ही एक हॉल बनाया गया था। इसमें करीब पांच मिनट की एक फिल्म चलाई जाती थी।
ननकाना साहिब का मॉडल व थ्री डी दर्शन
पाकिस्तान स्थित ननकाना साहिब का एक मॉडल भी डिजीटल म्यूजियम में प्रदर्शित किया गया। इस मौके डिजीटल म्यूजियम की कमान संभाल रहे कंपनी के मुलाजिमों ने बताया कि जो मॉडल ननकाना साहिब का प्रदर्शित किया गया है। वह हूबहू ननाकाना साहिब स्थित गुरुद्वारा साहिब का है। इसके अलावा ननकाना साहिब की थ्रीडी दर्शन भी लोगों ने किए। इसमें जो फोटो डिसप्ले की गई थी, वह करीब एक महीना पहले ही ली गई थी।