फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   10 lakh jewelry and 1.5 lakh cash stolen from two brothers' house

दो भाइयों के घर से 10 लाख के गहने और डेढ़ लाख नकदी चोरी

Mon, 17 Oct 2022 02:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
10 lakh jewelry and 1.5 lakh cash stolen from two brothers' house
लांडरां/बनूड़। गांव नन्हेड़ा में दो भाइयों के घर में चोरी हो गई। चोर 10 लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने-चांदी के गहने और डेढ़ लाख रुपये नकद चुराकर ले गए। पीड़ित सोनीपाल ने बताया कि उसने और उसके सौतेले भाई गुरमीत सिंह ने अलग-अलग घर बनाए हैं लेकिन उनका आंगन साझा है। थाना शंभू पुलिस को चोरी की सूचना दे दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह करीब दस बजे वह पत्नी को दवा देने राजपुरा गए थे। उनकी दूसरी पत्नी खेतों में गई हुई थी और उसकी भाभी भी किसी काम से गई हुई थी। जब वह आधे घंटे बाद लौटी तो सभी कमरों के दरवाजे खुले देखकर सन्न रह गई। उसने देखा कि अंदर की अलमारी के फ्रेम टूटे हुए थे और सामान बिखरा था। अलमारी में चार सोने के सेट, दो मंगलसूत्र, चार अंगुठियां, दो सोने की बालियां, चार जोड़ी छोटी अंगुठियां, दो जोड़ी चोटी और दस लाख रुपये से अधिक कीमत की चांदी की झांझ और एक जोड़ी गायब थे। इसके अलावा वहां रखे डेढ़ लाख रुपये भी नहीं थे। उसके शोर मचाने पर गांव के लोग जुट गए। तभी वह भी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचा। उन्होंने बताया कि चोर घर के पास के खाली मकान से दीवार पर चढ़कर घर में घुसे और वहीं से फरार हो गए।
विज्ञापन

दिनदहाड़े गांव में चोरी की वारदात के बाद से गांव में तनाव का माहौल है और लोग मांग कर रहे हैं कि पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। घनी आबादी के कारण गांव में बने घर में ऐसी घटना का होना किसी दुर्घटना से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
लांडरां/बनूड़। घटना के बाद बिखरे पड़े कपड़े और बदलने की घटना की जानकारी देते पीड़ित परिवार के सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed