फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   10 lakh cheated in the name of recruitment in army

Mohali News: फौज में भर्ती कराने के नाम पर 10 लाख ठगे

Mon, 27 Feb 2023 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
10 lakh cheated in the name of recruitment in army
खरड़। गांव चंदो गोविंदगढ़ में फौज में भर्ती करवाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत भीम सिंह ने डीएसपी खरड़ को दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान सोमराज, डॉ मंजूर अहमद खान और मौटा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह फेज-सात में एक निजी कंपनी में काम करता है। आरोपी सोमराज भी उसी कंपनी में काम करता है। उसने कहा था कि उसकी किसी एक आर्मी अधिकारी से जान-पहचान है। अगर किसी को फौज में नौकरी चाहिए तो वह पांच लाख रुपये प्रति युवक के हिसाब से नौकरी दिलवा सकता है। इस पर उसने विशाल और रक्षित चौधरी को नौकरी दिलवाने के लिए कहा। इसके लिए उसने आरोपी को पहले 4.30 लाख और बाद में 5.70 लाख रुपये दिए। इसके एवज में उसने दोनों के जाली एडमिट कार्ड और मेडिकल दस्तावेज भी उपलब्ध करवा दिए थे। आरोपी ने आज तक न तो नौकरी लगवाई और न ही उनके पैसे लौटाए हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed