फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   10-10 years imprisonment to two drug smugglers, fine of one lakh rupees each

Mohali News: दो नशा तस्करों को 10-10 साल कैद, एक-एक लाख रुपये जुर्माना

Thu, 08 Jun 2023 02:33 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Thu, 08 Jun 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
10-10 years imprisonment to two drug smugglers, fine of one lakh rupees each
मोहाली। दो नशा तस्करों को जिला अदालत ने दस-दस साल की कैद सुनाकर इन पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सोहाना पुलिस ने दोनों तस्करों को 2020 में आधा किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों नशा तस्कर विनय और अंकुश हरियाणा के शहर पानीपत के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 2020 में सनेटा पुलिस ने 27 दिसंबर, 2020 को एएसआई दीपक सिंह की अगुवाई में रेलवे पुल के पास नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान दोपहर करीब दो बजे उन्हें सूचना मिली कि एक हरियाणा नंबर की कार में मोहाली की ओर दो नशा तस्कर आ रहे हैं। जब पुलिस ने इन्हें चेकिंग के लिए रोका तो इन्होंने पुलिस के किसी उच्च अधिकारी के सामने तलाशी लेने की बात कही। इस पर पुलिस ने फोन करके तत्कालीन डीएसपी सिटी-1 गुरशेर सिंह संधू को सूचित किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर दोनों नशा तस्करों की तलाशी ली तो इनके कब्जे से आधा किलो हेरोइन बरामद हुई। दोनों इस संबंधी कोई कागजात नहीं दिखा पाए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश किया। अदालत ने सबूतों के आधार पर दोनों को दोषी करार दिया है। दोनों को 10-10 साल का कठोर कारावास और एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अगर आरोपी जुर्माना नहीं देते हैं तो एक साल अतिरिक्त कठोर कारावास की सजा बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed