फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Milk seller shot dead in Amritsar four accused kill him

अमृतसर में चली गोलियां: कार सवार चार आरोपियों ने दूध विक्रेता पर की फायरिंग, छाती और बाजू में गोली लगने से मौत

Fri, 30 Aug 2024 06:04 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 30 Aug 2024 06:04 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर में कार सवार चार आरोपियों ने एक व्यक्ति पर फायरिंग कर दी। आरोपियों ने दूध विक्रेता की छाती व बाजू पर गोलियां मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Milk seller shot dead in Amritsar four accused kill him
व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में एक व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या की वारदात हुई है। अमृतसर के कस्बा जंडियाला गुरु के गांव तारागढ़ तलांवा में कार पर चार बदमाशों ने गोलियां मारकर दूध विक्रेता की हत्या कर दी। मृतक कुलबीर सिंह गांव धारड़ का रहने वाला था। हत्या करने के बाद आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


वारदात वीरवार देर रात की है। सूचना मिलने पर थाना जंडियाला पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का जायजा लेकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं अभी तक यह बताया जा रहा कि कुलबीर सिंह को उसी के गांव के किसी व्यक्ति की ओर से रंजिश के तहत मारा है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी मुख्तियार सिंह ने बताया कि कुलबीर सिंह दूध बेचने का काम करता है। रोजाना की तरह वह वीरवार को भी दूध देने के लिए गया था। अक्सर वह बाइक पर जाता था। लेकिन बारिश होने के कारण गत दिवस वह कार पर गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव तारागढ़ के पास एक कार पर चार लोग आए। उन्होंने कुलबीर को घेर लिया। आरोपियों ने बिना कुछ कहे सुने कुलबीर पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलियां कुलबीर सिंह की बाजू व छाती पर लग गई। जिस कारण वह बुरी तरह से जख्मी हो गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि फिलहाल केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों का पता लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed