फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Many people of Tarantaran stuck in Ukraine due to war with Russia

Ukraine Crisis: लाखों खर्च कर बच्चों को भेजा था यूक्रेन, अब जान की सलामती मांग रहे परिवार

Sun, 27 Feb 2022 10:37 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 27 Feb 2022 10:37 AM IST
सार

खेमकरण के गांव राजोके निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि उसके भाई लखविंदर सिंह की सात वर्ष पहले मौत हो गई थी। लखविंदर सिंह का 21 वर्षीय बेटा बेअंत सिंह 11 अप्रैल 2021 को एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए यूक्रेन गया था।

विज्ञापन
Many people of Tarantaran stuck in Ukraine due to war with Russia
Ukraine Crisis: चिंता में डूबे यूक्रेन गए बच्चों के परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद उन परिवारों की नींद उड़ी हुई है, जिनके परिजन यूक्रेन गए हैं। बच्चों को यूक्रेन भेजने के लिए परिजनों ने लाखों का कर्ज लिया था। कस्बा खालड़ा के गांव डल्ल निवासी किसान बोहड़ सिंह के 20 वर्षीय बेटे सरबजीत सिंह का परिवार उनके सकुशल लौटने की उम्मीद कर रहा है। 15 सितंबर 2021 को एमबीबीएस की पढ़ाई करने लिए सरबजीत सिंह को यूक्रेन भेजने वाली उसकी मां अमरजीत कौर दिन-रात चिंतित हैं। सरबजीत सिंह को साढ़े चार लाख का कर्ज लेकर यूक्रेन भेजा था। 

विज्ञापन


खेमकरण के गांव राजोके निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि उसके भाई लखविंदर सिंह की सात वर्ष पहले मौत हो गई थी। लखविंदर सिंह का 21 वर्षीय बेटा बेअंत सिंह 11 अप्रैल 2021 को एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए यूक्रेन गया था। रूस के हमले के बाद बेअंत सिंह की मां रणजीत कौर, भाई गुरजंट सिंह व बहन कंवलजीत कौर परेशान हैं। मां रणजीत कौर ने बताया कि रूस की फौज ने जब यूक्रेन में हमला किया तो बेअंत ने फोन करके हालात की जानकारी दी थी। परंतु हालात इतने खराब हो जाएंगे इसकी जानकारी नहीं थी। दोपहर दो बजे बेअंत ने मां को फोन कर बताया कि वह पोलैंड सीमा की ओर जा रहा है, लेकिन कोई वाहन नहीं मिल रहा है। 

विज्ञापन

फोन स्विच ऑफ होते ही बढ़ी चिंता

गांव कलसियां निवासी मनप्रीत सिंह (19) 28 जुलाई 2021 को पढ़ाई के लिए यूक्रेन गया था। मनप्रीत सिंह के पिता हरपाल सिंह की चार वर्ष पहले मौत हो चुकी है। मां बलजिंदर कौर ने साढ़े छह लाख का कर्ज लेकर बेटे को यह सोचकर यूक्रेन भेजा कि परिवार की आर्थिक हालत सुधर जाएगी। मनप्रीत के भाई अर्शप्रीत सिंह ने बताया कि मनप्रीत बार-बार यही कहता रहा कि हालात सुधर जाएंगे। गुरुवार सुबह मनप्रीत ने फोन करके बताया कि कीव शहर पर रूस की सेना ने हमला कर दिया है। इसके बाद वह फ्लैट छोड़कर अपने अन्य साथियों समेत लवीव शहर के लिए रवाना हो गया है। अर्शप्रीत ने बताया कि शाम पांच बजे के बाद मनप्रीत सिंह का फोन स्विच ऑफ हो गया है, जिससे चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर

यूक्रेन में फंसे युवाओं से संपर्क बनाकर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। डीसी कुलवंत सिंह ने बताया कि प्रशासन की ओर से परिवारों के साथ संपर्क साधने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस संबंधी हेल्पलाइन नंबर 97793-56810 जारी किया गया है। जिस पर संबंधित परिवार यूक्रेन में फंसे नागरिक का नाम, पिता का नाम, पासपोर्ट नंबर, कॉलेज व यूनिवर्सिटी का नाम, यूक्रेन स्थित रिहायश का पता सांझा कर सकते हैं। 

तरनतारन जिले के कुल 14 युवकों की अभी तक पुष्टि

एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा मांगी गई रिपोर्ट के बाद तरनतारन जिले से संबंधित अभी तक 14 युवाओं की पुष्टि हुई है, जो यूक्रेन गए थे। राज्य सरकार द्वारा पंजाब के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 जारी किया गया है। तरनतारन जिले के लिए टोल फ्री नंबर 7800118797 व जिला पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 8725021100 पर भी संपर्क किया जा सकता है। एसएसपी ने बताया कि जिन परिजनों ने अपने बच्चों के यूक्रेन में फंसे होने की जानकारी दी है, उनकी बकायदा संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed