फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Youth took to Himachal Pradesh on the pretext of marriage, raped there by threatening

शादी का झांसा दे हिमाचल प्रदेश ले गया युवक, वहां धमकियां दे किया दुष्कर्म

Sun, 10 Apr 2022 09:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Youth took to Himachal Pradesh on the pretext of marriage, raped there by threatening
लुधियाना। शिमला कालोनी इलाके में रहने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर युवक हिमाचल घर ले गया। वहां उसके साथ शादी करने के बजाय उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती के परिवार वालों को इस बात का पता चला तो वह उसे मिलने के लिए हिमाचल चले गए।
विज्ञापन

वहां युवक और उसके परिवार ने मारपीट की। पीड़िता किसी तरह से वहां से निकली और शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर थाना बस्ती जोधेवाल में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को इसकी दो शिकायत दी थीं, जिसकी जांच के बाद पुलिस ने युवक और उसके परिवार वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह इंटरनेट मीडिया के माध्यम से हमीरपुर के सुमित कुमार के संपर्क में आई थी। सुमित कुमार ने उसे शादी का झांसा दिया था और वह उसे अलग-अलग समय पर होटलों में ले जा नशा देकर संबंध बनाता रहा था। इसी दौरान वह उसे शादी का झांसा देकर हिमाचल ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां उसने उसके साथ संबंध बनाए। जब उसके परिजन उसे मिलने के लिए हमीरपुर आए तो सुमित और उसके दोस्तों ने मिलकर परिजनों से मारपीट की थी। युवक के खिलाफ पहले 11 जून 2021 को और बाद में 5 जुलाई 2021 को शिकायत दी गई थीं।

पुलिस ने उसकी शिकायत पर सुमित कुमार, उसके पिता प्रेम चंद, मां प्रोमिला, बहन शिल्पा और ज्योति, दोस्त हैपी समेत अन्य के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। एएसआई विजय कुमार के अनुसार अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed