{"_id":"6030e5cc8ebc3ee9372c84a2","slug":"younger-brother-murdered-elder-in-bathinda-bathinda-news-pkl404578171","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे भाई ने की बड़े की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे भाई ने की बड़े की हत्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। थाना तलवंडी साबो के अधीन आते गांव सीगों में वीरवार की शाम छोटे भाई अंग्रेज सिंह ने अपनी पत्नी से संबंध होने के शक में बडे़ भाई हरबंस सिंह (47) की हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को मृतक की पत्नी जसविंदर कौर के बयान पर आरोपी अंग्रेज सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए गए बयान में जसविंदर कौर ने बताया कि उसके देवर अंग्रेज सिंह को पिछले कुछ समय से संदेह हो रहा था कि उसके पति हरबंस सिंह के उसकी पत्नी से संबंध है। वीरवार को आरोपी अंग्रेज सिंह ने भाई हरबंस सिंह के सिर पर नलके की हत्थी से वार कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया।
सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक हरबंस सिंह की पत्नी जसविंदर कौर के बयान पर आरोपी अंग्रेज सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अंग्रेज सिंह फरार है। उसकी तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।