फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Young woman lost her life in hurry to board moving train at Ludhiana station

Ludhiana: चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में गिरी युवती, दो टुकड़ों में बंटा शरीर, नानी से मिलने जा रही थी

Sat, 04 Mar 2023 10:51 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 04 Mar 2023 10:51 AM IST
सार

मृतका के पर्स से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान प्रताप नगर लुधियाना निवासी सतविंदर कौर (21) पुत्री मान सिंह के रूप में हुई। वह बी-कॉम प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह शुक्रवार सुबह अपनी नानी से मिलने पठानकोट जा रही थी।

विज्ञापन
Young woman lost her life in hurry to board moving train at Ludhiana station
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लुधियाना स्टेशन पर शुक्रवार सुबह चलती ट्रेन में चढ़ने की जल्दबाजी में एक युवती की जान चली गई। वह पैर फिसलने के बाद ट्रेन के नीचे पटरी पर जा गिरी और पहियों के नीचे आकर कट गई। ट्रेन के नीचे आते ही युवती के 2 टुकड़े हो गए। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में चीख पुकार मच गई और प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया की शक्ति: बंटवारे में बिछड़े हरियाणा के दो भाई 75 साल बाद करतारपुर साहिब में मिले
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जीआरपी के एसआई कश्मीर सिंह ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच और मृतका की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। मृतका के पर्स से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान प्रताप नगर लुधियाना निवासी सतविंदर कौर (21) पुत्री मान सिंह के रूप में हुई। वह बी-कॉम प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह शुक्रवार सुबह अपनी नानी से मिलने पठानकोट जा रही थी, मगर स्वराज एक्सप्रेस (12471) में चढ़ते समय हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed