फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   young martyr due to a heart attack on the India-China border Havildar Gurjant Singh a resident of Raipur Amloh village

भारत-चीन सीमा पर दिल का दौरा पड़ने से जवान शहीद, अमलोह के गांव रायपुर के रहने वाले थे हवलदार गुरजंट सिंह

Fri, 05 Mar 2021 11:29 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
young martyr due to a heart attack on the India-China border Havildar Gurjant Singh a resident of Raipur Amloh village
फतेहगढ़ साहिब/अमलोह। अमलोह के गांव रायपुर अराईयां में भारतीय सेना के हवलदार नायक गुरजंट सिंह की भारत-चीन सीमा पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। गुरजंट सिंह के पिता व पूर्व सैनिक संतोख सिंह ने बताया कि गुरजंट सिंह के शहीद होने की जानकारी शुक्रवार को दोपहर लगभग डेढ़ बजे फोन पर मिली। बेटे की उम्र करीब 35 साल थी और वह 17 साल से फौज में थे। गुरजंट सिंह के दो बच्चे हैं। बेटा सात साल और बेटी 12 साल की है। पिता ने भरे गले से बताया कि बेटे गुरजंट सिंह का सपना देश की सेवा करना था। गुरजंट सिंह के चाचा मास्टर अमरीक सिंह ने बताया कि गुरजंट सिंह में देश सेवा का जज्बा था। गुरजंट सिंह की कमी तो पूरी नहीं होगी, लेकिन उनकी शहादत पर हम गर्व करते हैं। वहीं गुरजंट सिंह के शहीद होने की खबर का पता चलते ही गांव में मातम छा गया और लोग शहीद के घर दुख बांटने के लिए पहुंचे। शिअद हलका अमलोह के इंचार्ज गुरप्रीत राजू खन्ना ने भी परिवार के साथ दुख साझा करते हुए पंजाब सरकार को शहीद के परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed