{"_id":"67c581f640c13ac8760ad318","slug":"young-man-died-of-drug-overdose-in-jagraon-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"तड़प-तड़प कर गई जान: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, बाजू में लगी थी सिरिंज, पुलिस चला रही अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तड़प-तड़प कर गई जान: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, बाजू में लगी थी सिरिंज, पुलिस चला रही अभियान
Mon, 03 Mar 2025 03:48 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 03 Mar 2025 03:48 PM IST
सार
नशे से पंजाब में रोजाना मौतें हो रही है। सरकार नशे को खत्म करने के लिए अभियान भी चला रही है, बाजवूद मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। युवा तड़प-तड़प कर मौत के मुंह में समा रहे हैं।
विज्ञापन
नशे की ओवरडोज से युवक की मौत हुई है।
- फोटो : संवाद
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
एक तरफ प्रदेश सरकार पंजाब से तीन महीने में नशा खत्म करने के दावे करते हुए एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान चला रही है। अभियान के तहत पुलिस की तरफ से ताबड़तोड़ छापेमारी भी की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ चिट्टे की ओवरडोज से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है।
विज्ञापन
लुधियाना के जगरांव-रायकोट रोड पर स्थित साइंस कॉलेज के सामने सोमवार दोपहर एक बजे वीरान चारदीवारी से एक युवक का शव मिला है। युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हुई है। युवक गांव जलालदीवाल का रहने वाला सिकंदर सिंह था। उसकी बाजू में इंजेक्शन लगाने वाली सिरिंज मिली है। सिरिंज युवक के बाजू में भी लगी हुई थी।
विज्ञापन
युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर थाना सदर सिटी प्रभारी अमरजीत सिंह दल बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया है। मृतक के साथ उसके गांव का एक युवक संजू भी था। जो सिकंदर को ओवरडोज की वजह से तड़पता देख देख भाग गया।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्षद रमेश सहोता ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों में चिट्टे की ओवरडोज से 4 मौतें हो चुकी हैं। बेशक सरकार नशे के खिलाफ सार्थक तरीके से अभियान चला रही है, लेकिन जब तक नशे के बड़े सौदागरों पर नकेल नहीं कसी जाती तब तक मौतों का सिलसिला भी नहीं थम सकता।
थाना रायकोट सदर के अधीन चौकी जलालदीवाल की पुलिस ने संजू को हिरासत में लिया है। अभी किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, लेकिन जगरांव से रायकोट तक पुलिस अधिकारियों की हलचल तेज हो गई है। सिकंदर और संजू रायकोट से 30 किलोमीटर दूर जगरांव नशा करने कैसे पहुंचे या उन्होंने नशे की डोज जगरांव के ही किसी तस्कर से खरीदी इसकी भी जांच की जा रही है।
