फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Workers protest against the MNREGA law, burn effigies of the Modi government.

Ludhiana News: मनरेगा कानून के विरोध में मजदूरों का प्रदर्शन, मोदी सरकार के पुतले फूंके

Sat, 27 Dec 2025 07:12 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 07:12 PM IST
विज्ञापन
Workers protest against the MNREGA law, burn effigies of the Modi government.
हलवारा। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच मनरेगा की जगह लागू किए गए नए कानून के विरोध में शनिवार को रायकोट क्षेत्र के कई गांवों में मजदूर वर्ग सड़कों पर उतरा। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीआईटीयू) से संबद्ध एमजीएनआरईजीए मजदूर यूनियन के बैनर तले मजदूरों ने लगातार पांचवें दिन प्रदर्शन करते हुए केंद्र की मोदी सरकार के पुतले और नए कानून की प्रतियां जलाईं। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में निर्माण श्रमिक भी शामिल रहे।
विज्ञापन

कलसियां, भैणी दरेडां और आंडलू गांवों में हुई सभाओं को संबोधित करते हुए पंजाब सीआईटीयू के उपाध्यक्ष कामरेड दलजीत कुमार गोरा ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से मजदूर वर्ग पर दोहरी मार पड़ रही है। पहले ही दो वक्त की रोटी के लिए जूझ रहे गरीब मजदूर अब अपने परिवार के भविष्य को लेकर गंभीर चिंता में हैं। उन्होंने राज्य सरकार पर भी नए कानून को रद्द करने के लिए प्रस्ताव न लाने का आरोप लगाया। कामरेड गोरा ने कहा कि नए प्रावधानों के तहत मजदूरों से 12 घंटे काम लेने का रास्ता खोल दिया गया है, जिससे कारपोरेट को फायदा पहुंचाया जा रहा है। एमजीएनआरईजीए श्रमिक संगठन के राज्य उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह बुरमी ने बताया कि 10 जनवरी को रायकोट में राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें हजारों मजदूर परिवार भाग लेंगे। प्रदर्शन में श्रमिक नेताओं अजीत सिंह, गुरचरण सिंह, पंच मुख्तियार सिंह, लंबरदार चमकौर सिंह सहित बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed