फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Woman standing on roadside dies in road accident, five injured

बठिंडा : सड़क हादसे में रोड के किनारे खड़ी महिला की मौत, पांच लोग घायल

Wed, 06 Apr 2022 01:09 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Woman standing on roadside dies in road accident, five injured
बठिंडा। मुक्तसर रोड पर स्थित गांव बुर्ज महिमा में मंगलवार को बाद दोपहर हुए एक सड़क हादसे में रोड किनारे खड़ी एक महिला की जान चली गई। इसमें पांच के करीब लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को राहगीरों ने सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। नहियांवाला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अमरीक सिंह व सुजान सिंह ने बताया कि एक ब्रीजा और एक स्कार्पियो बड़ी तेज रफ्तार से जा रही थीं। दोनों एक दूसरे को ओवरटेक करने लगीं तो सामने से एक बाइक आ गई। दोनों गाड़ियां बस स्टैंड के पास खड़े लोगों को अपनी चपेट में लेते हुए पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन

एक कार सड़क पर पलट गई और मोटरसाइकिल बुरी तरह से टूट गई। एक कार और दो मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए। कार सवारों को राहगीरों ने बाहर निकालकर दूसरी गाड़ियों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में बस स्टाफ के पास खड़ी दो महिलाएं गंभीर घायल हो गई थी। जिनमें से एक महिला वीरपाल कौर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed