{"_id":"60a3f2da8ebc3e96fc0d8472","slug":"woman-sitting-on-a-thirsty-water-tank-hungry-for-justice-in-bathinda-bathinda-news-pkl4137543135","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में इंसाफ के लिए भूखी-प्यासी पानी की टंकी पर बैठी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा में इंसाफ के लिए भूखी-प्यासी पानी की टंकी पर बैठी महिला
विज्ञापन
बठिंडा। जिले के गांव कल्याण मल्लका निवासी एक महिला जमीन विवाद में इंसाफ न मिलने पर मंगलवार सुबह करीब नौ बजे पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला ने पानी की टंकी पर चढ़कर आत्मदाह करने की चेतावनी दी तो ग्रामीणों ने महिला के परिजनों एवं पुलिस को सूचित किया। इसके बाद सब तहसील नथाना के तहसीलदार अवतार सिंह एवं थाना नथाना पुलिस मौके पर पहुंची। तहसीलदार एवं पुलिस ने महिला को टंकी से नीचे उतारने के लिए प्रयास किए लेकिन महिला ने दोटूक कहा कि जब तक उसे इंसाफ नहीं मिलता तब तक वो नीचे नहीं उतरेगी।
पानी की टंकी पर चढ़ी महिला जसप्रीत कौर ने बताया कि उसने गांव के ही बूटा सिंह से कुछ वर्ष पहले जमीन ली थी। उस जमीन को लेकर उनका गांव के ही बूटा सिंह के साथ विवाद चल रहा था। इस संबंध में वह गांव के सरपंच एवं थाना नथाना पुलिस के पास कई बार इंसाफ के लिए गुहार लगा चुकी है लेकिन उसकी बात पर किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। जब वो इंसाफ लेने के लिए 31 जनवरी 2021 को इसी पानी वाली टंकी पर चढ़ी थी तो उसे पुलिस एवं प्रशासन ने इंसाफ दिलवाने का आश्वासन देकर टंकी से उतार लिया था लेकिन अब तक उसे इंसाफ नहीं मिला। इसलिए अब तो इस टंकी से तभी उतरेगी जब उसे इंसाफ मिलेगा।
थाना नथाना के इंस्पेक्टर नरिंदर कुमार का कहना था कि पुलिस मौके पर गई थी लेकिन महिला टंकी से नीचे नहीं उतरी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिला के पति एवं गांव के ही बूटा सिंह को थाने में बुलाया गया। जहां पर दोनों पक्षों की बात सुनकर अगला कदम उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला अपने गांव के ही बूटा सिंह के साथ जमीन विवाद होने का बता रही है। इस बारे में पुलिस गहराई से जांच कर अगली कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
सुबह नौ बजे से पानी की टंकी पर भूखी प्यासी बैठी है महिला
महिला जसप्रीत कौर ने बताया कि वो सुबह नौ बजे से पानी की टंकी पर चढ़ी हुई है, लेकिन उसने ना खाना खाया ना पानी पीया है। उसने कहा कि तेज धूप के कारण अगर उसका नुकसान होता है तो उसकी जिम्मेदारी गांव के ही बूटा सिंह की होगी।