फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Woman's allegation, SHO beat her with slippers

महिला का आरोप, एसएचओ ने चप्पल से पीटा

Fri, 17 Sep 2021 10:20 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Woman's allegation, SHO beat her with slippers
बठिंडा। जिले के गांव मलूका निवासी एक महिला ने थाना दयालपुरा के एसएचओ मनप्रीत सिंह पर चप्पल से पीटने के आरोप लगाए हैं। महिला गुरप्रीत कौर ने शुक्रवार को थाना मुखी के खिलाफ एसएसपी अजय मलूजा और मानवाधिकार आयोग चंडीगढ़ को शिकायत भेजकर एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं एसएचओ मनप्रीत का कहना था कि चोरी और शराब तस्करी के आरोपों से बचने के लिए महिला उन पर गलत आरोप लगा रही है।
विज्ञापन

एसएसपी को शिकायत देने पहुंची महिला गुरप्रीत कौर ने बताया कि पंचायत चुनाव में उसने और उसके परिवार ने आम आदमी पार्टी की मदद की थी। जिससे खफा होकर उनके गांव के कांग्रेस नेता उनसे रंजिश रखने लगे। कांग्रेस नेताओं के कहने पर ही थाना दयालपुरा के एसएचओ मनप्रीत सिंह उसे घर से उठा ले गए और थाने में ले जाकर एसएचओ ने चप्पल से उसे पीटा। महिला ने मानवाधिकार आयोग और एसएसपी को शिकायत देकर एसएचओ पर कार्रवाई की मांग की है। थाना दयालपुरा के एसएचओ मनप्रीत सिंह ने खुद पर लगे आरोपों को झूठा बताया और कहा कि चोरी और शराब तस्करी के आरोपों से बचने के लिए महिला उन पर गलत आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed