फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Woman misbehaves with doctor by calling herself relative of MLA

Ludhiana News: महिला ने खुद को विधायक की रिश्तेदार बता डॉक्टर से की बदसलूकी

Wed, 17 Jul 2024 09:50 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 17 Jul 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
Woman misbehaves with doctor by calling herself relative of MLA
पुलिस के आने से पहले हुई फरार, झगड़े में घायल साथी का मेडिकल करवाने आई थी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

लुधियाना। सिविल अस्पताल में एमएलआर (मेडिको लीगल रिपोर्ट) बनवाने आई एक महिला को थोड़ा इंतजार करना पड़ा तो वह गुस्से में आकर डॉक्टर से ही उलझ गई। महिला ने खुद को एक विधायक की रिश्तेदार बताया, लेकिन जब उसकी सुनवाई नहीं हुई तो उसने टेबल को थपथपाते हुए डॉक्टर से बदसलूकी शुरू कर दी।

इमरजेंसी में मौजूद स्टाफ के रोकने पर महिला के साथ आए 4 और लोग भी दुर्व्यवहार पर उतर आए। जब स्टाफ ने पुलिस को सूचित किया तो वह सभी पुलिस के आने से पहले ही मौका बचाकर निकल गए। डॉक्टर ने एसएमओ को मामले के बारे में सूचित किया और पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। डॉक्टर का कहना था कि वह सर्पदंश के 2 गंभीर मरीजों के बारे में अपने स्टाफ के साथ बातचीत करने के साथ एमएलआर की डिस्पेच रिपोर्ट बनाने में व्यस्त थे।
विज्ञापन


इस दौरान एक महिला अपने 4 साथियों सहित इमरजेंसी में आई और खुद को मौजूदा सरकार के विधायक की रिश्तेदार बताते हुए अपने एक साथी की तुरंत एमएलआर काटने का दबाव बनाने लगी। उनमें से एक व्यक्ति को किसी झगड़े के दौरान चोट लगी थी। जब महिला को थोड़ा इंतजार करने को कहा तो वह भड़क गई और बदतमीजी पर उतर आई। पुलिस को फोन करने पर महिला व उसके साथ अपनी कार में बैठकर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए और कार का नंबर ट्रेस करके आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सिविल अस्पताल की एसएमओ डॉ. मनदीप सिद्धू ने कहा कि डॉक्टर या पैरा मेडिकल स्टाफ के साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed