फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Woman accusing MLA of raping her on hunger strike with partner in Ludhiana

लुधियाना : पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर साथी के साथ भूख हड़ताल पर बैठी विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला

Sat, 17 Jul 2021 08:42 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
Woman accusing MLA of raping her on hunger strike with partner in Ludhiana
लुधियाना। दुष्कर्म जैसे संगीन आरोपों का सामना कर रहे लिप प्रधान और हलका आत्मनगर से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। पिछले पांच महीने से पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर धरना देकर बैठी महिला ने कुछ दिन पहले विधायक सिमरजीत सिंह बैंस सहित सात लोगों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। वह मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया था। अब विधायक बैंस पर करीब दो महीने पहले दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली दूसरी महिला भी शनिवार को पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ गई। इस दौरान उसके साथ उसका साथी प्रिंकल भी बैठ गया। पुलिस अधिकारियों की तरफ से उन्हें न बैठने की बात कही गई, लेकिन वह विधायक बैंस पर मामला दर्ज करने और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। कुछ समय बाद ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस ने उन्हें बुलाया और महिला की सुरक्षा में एक महिला कांस्टेबल को तैनात कर दिया गया। साथ ही उन्हें आश्वासन दिया गया कि सात दिन के अंदर विधायक बैंस पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रिंकल ने बताया कि विधायक बैंस ने महिला के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौने काम किए हैं। महिला के बच्चे विदेश में हैं और महिला अकेली थी। उन्हें बरगला कर विधायक बैंस ने कई बार दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस कमिश्नर को शिकायत भी दी गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रिंकल ने आरोप लगाया कि उन्हें लगातार पिछले काफी समय से धमकियां मिल रही थी। अलग अलग नंबरों से उन्हें वाट्सअप पर धमकियां मिल रही थी। पुलिस कमिश्नर को रोजाना बताया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रिंकल ने आरोप लगाया कि उन पर लगातार दबाव बनाया गया कि वह इस मामले में समझौता करवा दे। विधायक बैंस खुद एक निजी होटल में समझौते की बात करने के लिए आए थे। उन पर दबाव बनाया गया कि वह समझौता कर ले, लेकिन वह नहीं माने। वह विधायक सिमरजीत सिंह बैंस पर मामला दर्ज करवा कर ही दम लेंगे। उन्होंने कहा कि अभी तो सिर्फ दो महिलाएं सामने आई हैं, अभी और भी सामने आएंगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की तरफ से कार्रवाई के लिए एक सप्ताह से दस दिन का समय दिया गया है। अगर कार्रवाई नहीं की गई तो विधायक बैंस के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर फिर से भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed