फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   When stopped at a checkpoint, the youths opened fire on the police.

Ludhiana News: नाके पर रोका तो युवकों ने पुलिस पर चला दी गोली

Sun, 05 Oct 2025 09:42 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sun, 05 Oct 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
When stopped at a checkpoint, the youths opened fire on the police.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। पक्खोवाल रोड के ललतों कलां इलाके में पुलिस नाके पर गलत दिशा से आ रहे बाइक सवार युवकों को रोका तो उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस मुलाजिमों ने खुद का बचाव किया। इसी दौरान गोली एक व्यक्ति को जा लगी। वह घायल होकर वहीं गिर गया। इसके बाद आरोपी भाग निकले। घायल को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
पुलिस पर फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल की पहचान लखविंदर के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

थाना सदर की एसएचओ इंस्पेक्टर अवनीत कौर ने बताया कि पीसीआर जोन इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनीता ने पुलिस टीम के साथ नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान उनके साथ वहां एक व्यक्ति भी खड़ा था। बाइक सवार दो युवक गलत दिशा से आ रहे थे। उन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने बाइक भगाने की कोशिश की। उन्हें रोकना चाहा तो आरोपियों ने पुलिस पर गोली चला दी। गोली वहां खड़े लखविंदर को जा लगी। वह घायल होकर वहीं गिर गया। आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। इंस्पेक्टर अवनीत कौर ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही हैं। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed