फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Went to investigate, tore the uniform of three police personnel including SI

जांच करने गए एसआई सहित तीन पुलिस मुलाजिमों की वर्दी फाड़ी

Wed, 08 Sep 2021 10:11 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Went to investigate, tore the uniform of three police personnel including SI
बरनाला। दो पक्षों की आपसी लड़ाई की शिकायत संबंधी गांव शैहणा में पड़ताल करने पहुंचे थाना शैहणा के सहायक थानेदार, हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल पर जानलेवा हमला हुआ और वर्दी फाड़ दी गई। एसएसपी भगीरथ सिंह मीना ने बताया कि पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसएसपी मीना ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में सहायक थानेदार जगदेव सिंह ने बताया कि वह हेड कांस्टेबल अमनदीप सिंह व कमलजीत सिंह की दर्खास्त संबंधी गांव शैहणा गया था। गांव जाकर गुरपाल सिंह उर्फ पाला, गुरदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह व मौके पर मौजूद दो अन्य युवकों को समझाने लगा कि वह दूसरी पार्टी से लड़ाई न करें तो उक्त युवकों ने उन पर जान से मार देने की नीयत से हमला कर दिया और बेरहमी से उनके साथ मारपीट की। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

थानेदार जगदेव सिंह ने कहा कि नामजद आरोपी ने उसकी वर्दी की दाईं जेब भी फाड़ दी। वह सरकारी ड्यूटी पर थे और आरोपियों ने मारपीट करके उनकी सरकारी ड्यूटी में भी विघ्न डाला है। एसएसपी भगीरथ सिंह मीना ने बताया कि एसआई जगदेव सिंह के बयान के आधार पर गुरपाल सिंह उर्फ पाला, गुरदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह सहित दो अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed