फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   We are destroying corrupt practices to set up large scale industries- Mann

बड़े पैमाने पर उद्योग लगाने के लिए भ्रष्ट प्रथाओं को खत्म कर रहे हैं - मान

Sun, 19 Jun 2022 10:18 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
We are destroying corrupt practices to set up large scale industries- Mann
महिलकलां में रोड शो करते भगवंत मान। - फोटो : BERNALA
बरनाला। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोकसभा हलका संगरूर के निवासियों को तोहफा देते हुए घोषणा की है कि लोकसभा हलका संगरूर को माडल लोकसभा हलका बनाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में संगरूर में बडे़ पैमाने पर उद्योग लगेंगे। स्कूलों कालेजों में स्मार्ट क्लास रूम बनेंगे व सरकारी अस्पतालों को उच्चस्तरीय सुविधाओं से लेस करेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जिला बरनाला के व्यापारियों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा हलका संगरूर को पिछड़ा हलका कहा जाता है, लेकिन अब यह विकसित हलका बनेगा। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि राज्य में बड़े पैमाने पर उद्योग लगाने के लिए राज्य सरकार पुरानी भ्रष्ट प्रथाओं को समाप्त करने जा रही है। व्यापारियों के लिए जल्द ही ई गर्वनमेंट सिंगल विंडो पोर्टल लांच करेंगे। इस सिंगल विंडो पोर्टल से कारोबारियों व्यापारियों को एनओसी प्राप्त करने के लिए सुचारु और पारदर्शी तरीके से टैक्स भुगतान करने सहित अन्य कई तरह की सरकारी सेवाएं पाने में सुविधा मिलेगी। मान ने कहा कि आप सरकार ने तीन माह में 6 हजार एकड़ पंचायती जमीन से अवैध कब्जे हटाए, राज्य की 60 हजार एकड़ सरकारी जमीन हुए अवैध कब्जे को छुड़वाने के लिए प्रभावशाली लोगों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई होगी। कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर हंगामा करने के लिए विपक्षी नेताओं को आडे़ हाथ लेते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि कांग्रेस व अकाली भाजपा नेता आप सरकार के कामकाज से बौखला गए हैं, इसलिए वह आप सरकार की छवि खराब करने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। मान ने संगरूर के व्यापारियों व आम जनता से आप के उम्मीदवार गुरमेल सिंह को जिताकर संसद में भेजने की अपील की।
विज्ञापन

पंजाब में मात्र तीन माह में भ्रष्टाचार किया खत्म: मनीष सिसोदिया
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सीएम मान की प्रशंसा करते हुए कहा कि भगवंत मान ने अपने कार्यकाल के मात्र तीन माह में ही पंजाब से भ्रष्टाचार को खत्म कर दिया है। विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए सिसोदिया ने कहा कि पिछली सरकार में बैठे नेताओं ने पूरा ध्यान खुद का खजाना भरने पर लगाया, वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान का फोकस सरकार का खजाना भरने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब के पुराने गौरव को वापस लाने के लिए भगवंत मान दिन रात मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप सरकार पूरे राज्य में नए स्कूल, कालेज और अस्पताल बनाएगी। बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा, मान सरकार पहले ही 25 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों को मंजूरी दे चुकी है। उन्होंने संगरूर के लोगों से आप के उम्मीदवार गुरमेल सिंह को जिताने की अपील की और कहा कि जैसे आप ने अपने प्रिय नेता भगवंत मान को दो बार सांसद बनाकर संसद भेजा, उसके बाद राज्य का मुख्यमंत्री बनाया, उसी तरह पंजाब की आवाज गुरमेल सिंह घराचों को भी भारी बहुमत से जिताकर संसद में भेजें।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आप प्रत्याशी घराचों के पक्ष में महिलकलां में किया रोड शो
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को विधानसभा हलका महिलकलां में रोड शो कर लोगों से अपील की कि आप के उम्मीदवार गुरमेल सिंह घराचों को जिताकर संसद में भेजें, वह राज्य के लोगों की आवाज बनेंगे। इस दौरान रोड शो का लोगों ने जगह जगह भव्य स्वागत किया और फूल वर्षा हुई।

बरनाला में व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान।

बरनाला में व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान।- फोटो : BERNALA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed