फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Veer Bal Diwas was fine until 2019, but the stance changed as soon as the alliance broke: Baliwal

2019 तक सही था वीर बाल दिवस, गठबंधन टूटते ही बदला रुख: बलियावाल

Thu, 25 Dec 2025 07:12 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 07:12 PM IST
विज्ञापन
Veer Bal Diwas was fine until 2019, but the stance changed as soon as the alliance broke: Baliwal
लुधियाना। वीर बाल दिवस के नाम को लेकर चल रहे विवाद पर भाजपा पंजाब के प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियावाल ने शिरोमणि अकाली दल और सांसद हरसिमरत कौर बादल पर पलटवार किया है। बलियावाल ने हरसिमरत कौर बादल के वर्ष 2019 के एक पुराने ट्वीट का हवाला देते हुए कहा कि उस समय स्वयं अकाली दल ने साहिबजादों की शहादत को समर्पित बाल दिवस मनाने की वकालत की थी। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि 2019 तक यह नाम सही था, तो अब उसमें वीर शब्द जुड़ने से गलत कैसे हो गया। बलियावाल ने कहा कि 2018 में दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में भी अकाली नेतृत्व ने बाल दिवस नाम पर सहमति जताई थी। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि गठबंधन टूटने के बाद अकाली दल राजनीतिक लाभ के लिए मुद्दों का विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने सिख इतिहास और साहिबजादों की शहादत को सदैव सम्मान दिया है। अंत में उन्होंने धार्मिक मुद्दों पर राजनीति से परहेज की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed