फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   UAE opens doors to do business for Ludhiana entrepreneurs

यूएई ने लुधियानवी उद्यमियों के लिए खोले बिजनेस करने के द्वार

Sat, 25 Jun 2022 11:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
UAE opens doors to do business for Ludhiana entrepreneurs
लुधियाना। संयुक्त अरब अमीरात यूएई ने लुधियाना के उद्यमियों के लिए यूएई में बिजनेस करने के लिए द्वार खोल दिए हैं। यह एलान फोकल प्वाइंट में सीआइसीयू द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में यूएई के शारजाह एयरपोर्ट इंटरनेशनल फ्री जोन (सैफ) के डेलीगेट ने किया। दरअसल हाल ही में भारत और यूएई सरकार के बीच मुक्त व्यापार का समझौता हुआ है। इसे उसी कड़ी के तहत देखा जा रहा है। इस एलान से वहां टैक्स फ्री व्यापार करने का मौका भी है, जिसे इंडस्ट्री ने हाथों हाथ लिया है। एक अच्छा ऑफर मान इंडस्ट्री के कारोबारी आने वाले समय में इस अवसर को भुना सकते हैं। उद्यमी भी मान रहे हैं कि यह बेहतरीन अवसर है।
विज्ञापन

दूसरी ओर कार्यक्रम में शारजाह एयरपोर्ट इंटरनेशनल फ्री सैफ के डायरेक्टर रायद उल बुखातिर ने कहा कि कि यूएई विश्व में टूरिज्म और व्यापार का एक बड़ा हब बन गया है। यहां यूरोप से बड़े स्तर पर लोग आते जाते हैैं। ऐसे में यूएई से विश्व के बड़े देश के साथ व्यापार के मौकेे उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि यूएई में भारत खासकर लुधियाना के उद्यमियों को कारोबार करने के लिए विशेष पैकेज दिए जा रहे हैं, जिसमें उन्हें दफ्तर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा बिजली की सुविधा सहित निर्यात और आयात करने के लिए 100 प्रतिशत टैक्स फ्री सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महिला उद्यमियों को भी बिजनेस करने पर कस्टमाइज इंसेटिव पैकेज दिया जाएगा, इसमें जीरो टैक्स है। आयात व निर्यात पर छूट है। कोई भी कंपनी दो लाख रुपये देकर अपना आफिस खोल सकती है। इसमें एक साल किराया, बिजली, पानी, सभी अनुमतियां व तीन लोगों का वीजा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में चेंबर आफ इंडस्ट्रियल एंड कामर्शियल अंडरटेकिंग के चेेयरमैन उपकार सिंह आहुजा ने कहा कि यूएई से भारत के साथ 60 अरब डालर का व्यापार होने की उम्मीद है। भारत यूएई के साथ बड़ा पार्टनर बन गया है। ऐसे में ये पहल उद्योग जगत के लिए फायदेमंद होगी। इस बाबत निटवियर क्लब के चेयरमैन विनोद थापर ने कहा कि इंसेटिव का होजरी और टेक्सटाइल इंडस्ट्री को फायदा मिलेगा। चरणजीत सिंह ने कहा कि यूएई में होजरी उत्पादों की अच्छी मांग के कारण व्यापार में फायदा होगा। वहां व्यापार करने से विश्व के कई देशों में व्यापार को ले जाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed