{"_id":"68f51a0c12a29d2bc50ed3dc","slug":"two-smugglers-arrested-with-150-grams-of-heroin-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-112538-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: 150 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: 150 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Sun, 19 Oct 2025 10:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Sun, 19 Oct 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हलवारा। थाना सिधवां बेट पुलिस ने दो नशा तस्करों को 150 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जालंधर के गांव नवां पिंड झुग्गियां निवासी रंजीत सिंह और हरियाणा के जिला फतेहाबाद के गांव महिबड़ा निवासी मंगत राम के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों की जेल में दोस्ती हुई थी। जेल से बाहर आने के बाद रंजीत ने मंगत राम को भी अपने गांव में साथ रख लिया था। दोनों मिलकर नशा तस्करी करते थे। चौकी गिद्दड़विंडी प्रभारी सुखमंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रंजीत और मंगत सिधवां बेट इलाके में नशा बेचते हैं। शनिवार देर शाम दोनों आरोपी बाइक पर सफीपुरा में हेरोइन बेचने आ रहे थे। पुलिस ने सफीपुरा स्थित गुरदासपुरिया डेरे के पास नाकाबंदी कर आरोपियों को काबू कर लिया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। उधर, सुधार पुलिस ने रत्तोवाल के सतिंदरपाल सिंह उर्फ विक्की बाबा को नशे की गोलियों समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।